ePaper

Twitter के जरिए सबा आजाद की इंट्री हुई ऋतिक रोशन की लाइफ में? डेटिंग को लेकर चर्चा में दोनों

Updated at : 22 Feb 2022 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
Twitter के जरिए सबा आजाद की इंट्री हुई ऋतिक रोशन की लाइफ में? डेटिंग को लेकर चर्चा में दोनों

ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक दूसरे को दो-तीन महीने से डेट कर रहे है. दोनों ट्विटर के जरिए मिले और फिर दोनों की बातें होने लगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस रिश्ते को महीनों तक छुपा कर रखा.

विज्ञापन

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) के प्यार के चर्चे हर जगह हो रही है. फैंस उन्हें बॉलीवुड का नया कपल बता रहे है. हाल ही में सबा ने ऋतिक और उनके परिवार के साथ लंच एंजॉय किया और इसकी तसवीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई. लेकिन लोगों के दिमाग में सवाल है कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई.

ऋतिक रोशन और सबा आजाद को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि उन्होंने इस रिश्ते को महीनों तक छुपा कर रखा. अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई. जी हां, दोनों ट्विटर के जरिए मिले और फिर दोनों की बातें होने लगी.

ट्विटर पर मिले ऋतिक- सबा

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक दूसरे को दो-तीन महीने से डेट कर रहे है. जब एक्टर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था, इसमें सबा भी थी. इसमें सबा के साथ एक रैपर भी था. जिसके बाद सबा ने एक्टर को शुक्रिया कहा था. फिर दोनों की बात डीएम में शुरू हो गई और उनकी दोस्ती हो गई.

Also Read: Hrithik Roshan के बेटे और परिवार के साथ नजर आई सबा आजाद, मिलकर किया लंच, फोटो वायरल

‘इसे छिपा नहीं रहे…’

एक अन्य सूत्र ने बताया, इतने सारे लोगों के विपरीत, वे इसे छिपा नहीं रहे हैं और यह सराहनीय है. सभी को खुश रहने का अधिकार है. लोग सबा को जज कर रहे है और ‘लकी होने’ के लिए ईर्ष्या कर रहे है. लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि वे दोनों समझदार है.

ऋतिक रोशन और सबा आजाद की तसवीर

वहीं, बीते रविवार को ऋतिक रोशन और सबा आजाद की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. फोटो में सबा एक्टर की फैमिली के साथ थी. सबा ने उनके साथ लंच किया था और इसे बेस्ट संडे बताया था. बता दें कि सबा एक एक एक्ट्रेस और म्यूजिशियन है. वो वेब सीरीज रॉकेट बॉयज में नजर आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola