ePaper

Instagram Tips: इंस्टाग्राम अकाउंट हो गया हैक? ऐसे लगाएं पता

Updated at : 03 Dec 2023 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
Instagram Tips: इंस्टाग्राम अकाउंट हो गया हैक? ऐसे लगाएं पता

How To Know If Your Instagram Account Is Hacked: अगर आप भी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह खबर काफी काम की साबित होगी. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप यह पता लगा सकेंगे कि कहीं आपका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया है.

विज्ञापन
undefined

How To Check If Your Instagram Account Is Hacked: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा हो जो कि इंस्टाग्राम का इस्तेमाल न करता हो. मीडिया की एक रिपोर्ट की अगर माने तो मौजूदा समय में पूरी दुनिया में इसके 2 बिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं जबकि, प्रतिदिन के हिसाब से इसके 500 मिलियन एक्टिव यूजर्स मौजूद हैं. अगर आप भी इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से पता लगा सकते हैं कि आपको इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ है या नहीं. इसका पता लगाने के लिए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

undefined

किस काम में आता है इंस्टाग्राम: अगर आप इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो बता दें इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल यूजर्स अपने फोटोज, पोस्ट्स, रील्स और स्टोरीज को अपने दोस्तों के साथ शेयर करने के लिए करता है. इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल कर भी यूजर्स यूट्यूबर्स की ही तरह ढेरों पैसे कमा सकते हैं.

undefined

इंस्टाग्राम अकाउंट हैक्ड है या नहीं कैसे लगाएं पता: अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि कहीं आपका अकाउंट भी हैक्ड तो नहीं है तो इसके लिए आपको सिर्फ कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा. इसका पता लगाने के लिए सबसे पहले आपको ऐप के अंदर प्रोफाइल में जाकर Settings and Privacy के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा.

undefined

इसके बाद आपको पासवर्ड एंड सिक्योरिटी ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा. इसके बाद लास्ट में आपको सिक्योरिटी चेक्स के अंदर where you logged in ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा. इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको पता चल जाएगा कि आपका अकाउंट कब और कहां-कहां पर खुला हुआ है.

undefined

अननोन डिवाइस से तुरंत करें लॉगआउट: अगर आपको कोई भी ऐसा डिवाइस दिखता है जिसे आप नहीं पहचानते हैं या फिर जिसका इस्तेमाल आपने कभी नहीं किया है तो ऐसे में हम आपसे उस अकाउंट से तुरंत लॉग आउट करने की सलाह देंगे. इसके अलावा ही अपने अकाउंट का पासवर्ड भी तुरंत ही बदल लें.

undefined

इस तरह भी लीक हो सकता है डेटा: कई बार ऐसा होतो है कि आपने अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार के अकाउंट पर अपना अकाउंट ओपन कर रखा हो और उसे लॉग आउट करना भूल गए हों. ऐसे हालातों में भी आपके अकाउंट के डिटेल्स लीक हो सकते हैं.

undefined

टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को रखें ऑन: अगर आप अपने अकाउंट पर सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर जोड़ना चाहते हैं तो ऐसे में अपने अकाउंट का टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन कर लें. ऐसे में अगर कोई भी आपके अकाउंट पर लॉग इन करने की कोशिश करेगा तो ऐसे में आपको एडिशनल पासवर्ड डालना होगा जो आपके स्मार्टफोन पर आएगा.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola