Swiggy पर मुंबई के शख्स ने मंगवाया 42.3 लाख रुपये का खाना, 2023 की टॉप डिश बनी बिरयानी

online food order – ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने की आदत बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों में भी अपने पैर पसार रही है. फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म स्विगी ने एक रिपोर्ट जारी कर कुछ दिलचस्प बातें बतायी हैं. आइए जानें-
How India Swiggy’d In 2023 : ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म स्विगी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट ‘हाउ इंडिया स्विगी’ड इन 2023’ जारी कर कुछ दिलचस्प बातें शेयर की हैं. फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म ने बताया है कि उसके प्लैटफॉर्म पर मुंबई के एक यूजर ने इस साल खाने के ऑर्डर पर 42.3 लाख रुपये खर्च का दिये. ऑनलाइन फूड डिलीवरी स्विगी प्लैटफॉर्म को 10 हजार रुपये से ज्यादा के सबसे अधिक ऑर्डर चेन्नई, दिल्ली और हैदराबाद के यूजर्स से मिले.
स्विगी से ऑनलाइन 42.3 लाख रुपये का खाना ऑर्डर
साल 2023 खत्म होने को है और इसके साथ ही इस साल जो चीजें सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं, उसकी बातें होने लगी हैं. खाने की बात करें, तो जब से फूड डिलीवरी ऐप्स आये हैं लोगों के लिए अपना पसंदीदा खाना कभी भी कहीं भी मंगाना आसान हो गया है. आपने भी कभी न कभी ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया ही होगा या करते भी होंगे. हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जिसने स्विगी से ऑनलाइन 42.3 लाख रुपये का खाना ऑर्डर किया है. स्विगी ने अपनी एक रिपोर्ट में इसके बारे में बताया है.
Also Read: Swiggy पर ऑर्डर किया पनीर चिली, भेज दिया चिकन चिली, खाकर बीमार हुआ शख्स; जानें पूरा मामला
छोटे शहरों में भी ऑर्डर किया गया ढेर सारा खाना
स्विगी ने इस रिपोर्ट में बताया है कि मुंबई के एक यूजर ने स्विगी से 42.3 लाख रुपये का खाना ऑर्डर किया. आपको बताते चलें कि यह सिर्फ किसी बड़े शहर की बात नहीं है, बल्कि स्विगी की रिपोर्ट के मुताबिक, छोटे शहरों में भी ढेर सारा खाना ऑर्डर किया गया. यही नहीं, एक यूजर ने एक पार्टी के लिए एक ही ऑर्डर में 269 आइटम्स का ऑर्डर दिया. 2023 में ऑनलाइन फूड डिलीवरी स्विगी प्लैटफॉर्म से लोगों ने सबसे ज्यादा क्या ऑर्डर किया, चलिए आपको बताते हैं.
बेंगलुरु बना ‘केक कैपिटल’
‘हाउ इंडिया स्विगी’ड इन 2023’ रिपोर्ट की बात करें, तो बेंगलुरु ने चॉकलेट केक के 8.5 मिलियन ऑर्डर के साथ ‘केक कैपिटल’ का खिताब अपने नाम किया है. वैलेंटाइन डे के दौरान भारत में हर मिनट 271 केक का ऑर्डर दिया गया. वहीं, हर 5.5 चिकन बिरयानी के मुकाबले एक वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया गया. रिपोर्ट के अनुसार, सबसे बड़ा बिरयानी का ऑर्डर चंडीगढ़ से आया, जहां भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान शहर के एक परिवार ने एक बार में 70 प्लेट बिरयानी का ऑर्डर दिया था.
8 सालों से बिरयानी सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश में टॉप पर
अब आखिर में बात करें कि साल 2023 में सबसे ज्यादा कौन-सी चीज ऑर्डर हुई है, तो आपको बता दें कि बिरयानी ने एक बार फिर से टॉप पर अपनी जगह बनायी है. आपको यह याद दिला दें कि बीते साल यानी 2022 में भी बिरयानी को ही सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले 8 सालों से बिरयानी सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश में टॉप पर है. भारत में हर सेकेंड 2.5 बिरयानी ऑर्डर की जाती हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि स्विगी से खाना मंगाने की शुरुआत करनेवाले लगभग 25 लाख लोगों ने पहली डिश बिरयानी ही मंगायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










