ePaper

PHOTO: खूंटी में हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन, झारखंड की महिला टीम ने बिहार को 11-0 से हराया

Updated at : 19 Mar 2023 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTO: खूंटी में हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन, झारखंड की महिला टीम ने बिहार को 11-0 से हराया

खूंटी में आयोजित 1st हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं पुरुष ईस्ट जॉन हॉकी चैंपियनशिप 2023 का हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, खूंटी जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उपाविकास आयुक्त एवम अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया.

विज्ञापन
undefined

इस दौरान सभी अतिथियों ने खूंटी में आयोजित जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 के शुभारंभ के दौरान खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया. डीसी खूंटी ने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन से प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य सफल हो रहा है.

undefined

इस दौरान प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 का शुभारंभ किया गया. बता दें कि यह प्रतियोगिता 19 से 26 मार्च तक खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 7 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होने वाला है.

undefined

इस हॉकी प्रतियोगिता में बताया जा रहा है कि कुल 6 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे है. इस दौरान सभी खिलाड़ियों से मिलकर तमाम मुख्य अतिथियों ने उनका हौसला भी बढ़ाया और उन्हें शुभकामनायें दी.

undefined

प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड की महिला हॉकी टीम ने बिहार की टीम से 11 – 0 (Pool A) में जीत हासिल की. प्लेयर ऑफ द मैच झारखंड जूनियर महिला टीम की कप्तान खूंटी जिले की एडलिन बागे रहीं. अन्य सभी खिलाड़ियों को भी अतिथियों ने शुभकामना दी.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola