हजारीबाग: हाई स्कूल परिसर में साफ-सफाई के नाम पर पेड़ों की कटाई, डीईओ ने शिकायत मिलने पर दिया जांच का आश्वासन

Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग: हाई स्कूल परिसर में साफ-सफाई के नाम पर पेड़ों की कटाई, डीईओ ने शिकायत मिलने पर दिया जांच का आश्वासन

डीइओ उपेंद्र नारायण ने रविवार को बताया कि, लिखित शिकायत नहीं मिली है. उपेंद्र नारायण ने कहा कि साफ-सफाई के नाम पर पेड़ काटना नियम विरुद्ध है.

विज्ञापन

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड के आरएन प्लस टू उच्च विद्यालय में साफ-सफाई के नाम पर बीते दिनों में कई पेड़ व पेड़ की मोटी-मोटी डालियां काट दी गयी. इसमें गुलमोहर व अन्य कीमती पेड़ शामिल है. इससे पहले 2022 में भी एक विशाल पेड़ को जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया गया. स्कूल प्रबंधन ने पेड़ की कटाई से पहले वन विभाग से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया है. शिक्षा विभाग को भी जानकारी नहीं दी गयी है.

विद्यालय की स्थापना आजादी से पहले वर्ष 1945 में हुई

मालूम हो कि आरएन प्लस टू उच्च विद्यालय की स्थापना आजादी से पहले वर्ष 1945 में हुई है. यह लगभग तीन एकड़ में फैला है. स्कूल परिसर के भीतर और इसके आसपास दर्जनों अलग-अलग तरह के विशाल व औषधीय पेड़ लगे हैं. वर्तमान समय में अध्यनरत विद्यार्थियों की संख्या 1300 से अधिक है. इधर, स्कूल परिसर के भीतर पेड़ कटाई की शिकायत डीइओ से की गयी है.

नहीं मिली लिखित शिकायत

डीइओ उपेंद्र नारायण ने बताया कि, लिखित शिकायत नहीं मिली है. उपेंद्र नारायण ने कहा कि साफ-सफाई के नाम पर पेड़ काटना नियम विरुद्ध है. लिखित शिकायत मिलने पर जांच के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola