Hanuman Ji Ki Aarti lyrics: जीवन में पाना चाहते हैं अपार सफलता, तो इस तरह से कीजिए हनुमान जी की आरती

Shri Hanuman Ji Ki Aarti: भक्त शिरोमणि हनुमान जी ऐसे देवता हैं, जिनका नाम लेते ही मनुष्य के अन्दर का डर खत्म हो जाता है. भक्ति, शक्ति तथा बुद्धि के प्रबल देव हनुमान जी श्री राम जी के अनन्य भक्त हैं. इनके मुख पर सदा श्रीराम जी का ही नाम रहता है.
Hanuman Ji Ki Aarti lyrics: हनुमान जी की उपासना करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं, इसलिए हनुमान जी को संकटनाशक भी कहा जाता है. हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन विशेष माना जाता है. हनुमान जी की पूजा करने के बाद आरती जरूर करनी चाहिए. हनुमान चालीसा का पाठ करते समय जो लोग शुद्ध मन से हनुमान जी से बल, बुद्धि, विवेक मांगते हैं, हनुमान जी अपनी कृपा की बरसात उन भक्तों पर अवश्य करते हैं. यदि आप हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे है, तो अंत में उनकी आरती जरू करें. यहां से आप हनुमान जी की पूरी आरती पढ़ सकते है.
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।
अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।।
दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।।
लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।।
लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।।
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।।
पैठि पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।।
बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।।
सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।।
कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।।
लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।
Also Read: Hanuman Chalisa: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से बनते हैं बिगड़े काम, जानें अनेक फायदे
हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद आरती करना जरूरी माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि आरती के बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है. हनुमान की पूजा-आराधना करने से भक्तों को भय से मुक्ति मिल जाता है. ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी का नाम सुनते ही सभी प्रकार के भय और दुःख स्वयं ही दूर हो जाते हैं. हनुमान जी की नियमित आरती करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मकता दूर होती है. हनुमान जी की आरती करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




