GUJCET 2024: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए आज लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Jan 2024 3:47 PM
GUJCET 2024: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) आज, 31 जनवरी को GUJCET 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जमा कर सकते हैं.
GUJCET 2024: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET 2024) के लिए विस्तारित रजिस्ट्रेशन विंडो आज, 31 जनवरी को बंद हो जाएगी. उम्मीदवार गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Also Read: Maharashtra Board SSC Admit Card 2024: आज से डाउनलोड कर सकेंगे महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड
GUJCET का आयोजन गुजरात राज्य के संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाले डिग्री इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को गुजरात के सरकारी, अनुदान सहायता और स्व-वित्तपोषित संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है.
GUJCET 2024: आवेदन शुल्क
आवेदकों को 350 रुपये का शुल्क देना होगा.
GUJCET 2024 के लिए आवेदन कैसे करें
-
सबसे पहले गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाएं.
-
यहां होम पेज पर नए रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें.
-
स्वयं का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें.
-
इसके बाद, लॉग इन करके अपना आवेदन फॉर्म भरें.
-
इसे आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन शुल्क के साथ जमा करें.
-
सबसे आखिरी में इसका एक प्रिंटआउट कर लें.
3 घंटे की होगी परीक्षा
GUJCET परीक्षा 3 घंटे की होती है, जिसमें छात्रों को 40 प्रश्नों वाले तीन खंडों में से प्रत्येक के लिए 60 मिनट आवंटित किए जाते हैं. सही उत्तरों पर एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तरों पर 0.25 अंक की कटौती होगी. परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती में आयोजित की जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को लचीलापन मिलेगा.
GUJCET के बारें में अधिक जानकारी
हायर सेकेंडरी डिवीजन के विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों के लिए डिग्री इंजीनियरिंग, डिग्री/डिप्लोमा फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल GUJCET परीक्षा आयोजित की जाती है. GUJCET पाठ्यक्रम NCERT कक्षा 12 भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित है, जो छात्र फार्मेसी में प्रवेश लेना चाहते हैं उन्हें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) की परीक्षा देनी होगी और जो छात्र बीटेक में प्रवेश लेना चाहते हैं उन्हें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) की परीक्षा देनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










