गुजरात चुनाव: कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, दोनों बेटों के साथ मोहन सिंह राठवा भाजपा में शामिल

इस्तीफा देने के बाद राठवा यहां भाजपा कार्यालय पहुंचे और भाजपा के प्रदेश महासचिव भार्गव भट्ट और प्रदीप सिंह वाघेला ने उन्हें पार्टी में शामिल किया. इस दौरान राठवा के बेटे राजेंद्र सिंह और रंजीत सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए.
गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को जोर का झटका लगा है. दिग्ग्ज नेता और विधायक मोहन सिंह राठवा ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. उसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया.
मोहन सिंह राठवा के साथ बेटे राजेंद्र सिंह और रंजीत सिंह भी भाजपा में शामिल
इस्तीफा देने के बाद मोहन सिंह राठवा भाजपा कार्यालय पहुंचे और भाजपा के प्रदेश महासचिव भार्गव भट्ट और प्रदीप सिंह वाघेला ने उन्हें पार्टी में शामिल किया. इस दौरान राठवा के बेटे राजेंद्र सिंह और रंजीत सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए. यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा में उन्हें टिकट मिलेगा, राठवा ने दावा किया कि वह इसे लेकर शत-प्रतिशत आश्वस्त हैं.
Also Read: हिमाचल और गुजरात में चुनावी सरगर्मी तेज, वोटिंग से पहले वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
मोहन सिंह राठवा 10 बार रहे विधायक
मोहन सिंह राठवा (78) की पहचान प्रमुख आदिवासी नेताओं में होती है. राठवा दस बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए और वर्तमान में वह मध्य गुजरात के छोटा उदयपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.
Ahmedabad, Gujarat | Senior Gujarat Congress leader Mohansinh Rathwa quits the party and joins the BJP. pic.twitter.com/zCCYTBnpaI
— ANI (@ANI) November 8, 2022
राठवा ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान
हाल ही में मोहन सिंह राठवा ने घोषणा की थी कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मांगेंगे. हालांकि, उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि छोटा उदयपुर विधानसभा सीट से उनके बेटे राजेंद्र सिंह राठवा को उम्मीदवार बनाया जाए. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य नारन राठवा ने भी कथित तौर पर अपने बेटे के लिए इसी सीट से टिकट मांगा है.
Also Read: गुजरात में ओवैसी पर पथराव को लेकर रेलवे ने किया खुलासा, AIMIM के आरोपों को नकारा
दो चरणों में होगा गुजरात विधानसभा का चुनाव
गुजरात विधानसभा को चुनाव दो चरणों में होगा. एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा. जबकि 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










