ePaper

West Bengal : राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्यपाल अलर्ट...

Updated at : 18 Jan 2024 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्यपाल अलर्ट...

कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने उस रैली की इजाजत दे दी है. हालांकि रैली से पहले कुछ बातों का ध्यान रखने की बात कही गई है. अदालत ने कहा कि अगर कोई उल्लंघन होता है तो आयोजक जिम्मेदार होंगे.

विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्षी दलों की चिंताओं के जवाब में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस (C.V. Anand Bose) ने मुख्य सचिव बी.पी. गोपालिका को पत्र लिखकर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था का विवरण देने को कहा है. राजभवन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव को एक ईमेल भेजा है और एक मूल प्रति जल्द ही सचिवालय तक पहुंच जाएगी. राज्यपाल 22 जनवरी को राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्था जानना चाहते हैं.

राज्यपाल ने राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्था जानना चाहते हैं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन ‘संप्रति रैली’ आयोजित करेंगी. बनर्जी के फैसले के जवाब में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर रैली को स्थगित करने का अनुरोध किया था. कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने उस यात्रा की इजाजत दे दी है. हालांकि रैली से पहले कुछ बातों का ध्यान रखने की बात कही गई है. अदालत ने कहा कि अगर कोई उल्लंघन होता है तो आयोजक जिम्मेदार होंगे.

Also Read: WB : कलकत्ता हाईकोर्ट ने राम मंदिर उद्घाटन के दिन ममता बनर्जी को सद्भावना रैली निकालने की सशर्त दी इजाजत
22 जनवरी को कोलकाता में ‘सद्भावना रैली’ का नेतृत्व करेंगी सीएम

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह 22 जनवरी को कोलकाता में ‘सद्भावना रैली’ का नेतृत्व करेंगी. इसी दिन अयोध्या में रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होगा. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि वह कालीघाट मंदिर के दर्शन के बाद दक्षिण कोलकाता में हाजरा चौक से रैली शुरू करेंगी और इसका समापन पार्क सर्कस मैदान में होगा.

Also Read: WB News : कोलकाता पुस्तक मेले का आगाज कल से, ममता बनर्जी करेंगी बुक फेयर का उद्घाटन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola