गिरिडीह : साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Dec 2023 12:34 AM
गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर मंगलवार की शाम को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया है.
गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर मंगलवार की शाम को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया है. अभियान साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के निर्देश पर बेंगाबाद, गांडेय, ताराटांड़, अहिल्यापुर आदि थाना क्षेत्रों में चलाया गया. कुछ साइबर अपराधियों को हिरासत में भी लिये जाने की बात कही की जा रही है. हालांकि पुलिस की टीम देर रात तक साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी. बता दें कि साइबर अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह के एसपी के निर्देश पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जिससे साइबर अपराधियों में हड़कंप है.
Also Read: गिरिडीह : पुल से नीचे गिरी युवती, स्थानीय युवकों ने इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










