गिरिडीह: लूटपाट मामले में चार शातिर गिरफ्तार, ये सामान भी हुए बरामद

गिरिडीह में लूटपाट मामले में शामिल चार शातिरों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी बरामद किए हैं.
गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : गिरिडीह पुलिस ने लूटपाट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र की है, जहां कोरियाटांड़ में बीते 16 नवंबर को मोहम्मद ताहिर अंसारी नामक युवक के साथ लूटपाट हुई थी. मामले में गिरिडीह पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में नितेश कुमार सिंह, समसुद्दीन अंसारी, सुजीत कुमार सिंह और मोहम्मद सबा शामिल हैं. इन चारों के पास से पुलिस ने लूट की घटना में प्रयुक्त की गई अपाची मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, दो यूनियन बैंक का डेबिट कार्ड, दो प्रीपेड कार्ड, एक बैंक ऑफ इंडिया का डेबिट कार्ड और प्रीपेड कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड भी बरामद किया है.
गिरिडीह एसपी ने दी जानकारी
मामले की जानकारी गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि बीते 16 नवंबर को मोहम्मद ताहिर अंसारी नाम का युवक अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से अपने घर की ओर लौट रहा था. इसी दौरान जैसे ही वह अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बंगाली मोड़ के पास पहुंचा, तो दो बाइक सवार अपराधियों ने उसकी बाइक को रोक कर उसे 75 हजार रुपये के साथ अन्य दस्तावेज आदि लूट लिए. जिसके बाद ताहिर अंसारी ने अहिल्यापुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी दल का किया गया गठन
घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा के निर्देश पर तुरंत एक छापेमारी दल का गठन किया गया था, जिसमें पुलिस निरीक्षक गांडेय मोहम्मद कमाल खान, थाना प्रभारी, अहिल्यापुर अमरजीत कुमार सिंह, थाना प्रभारी, ताराटांड़ प्रदीप कुमार महतो और ताराटांड़ और अहिल्यापुर के पुलिस जवानों को शामिल किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




