Giridih: ससुर ने पुत्रवधू की टांगी से हमला कर की हत्या

Updated at : 13 Jun 2022 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih: ससुर ने पुत्रवधू की टांगी से हमला कर की हत्या

सरिया थाना क्षेत्र के नगर केसवारी गांव स्थित सिमरा टोला में महिला की टांगी से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एतवारी मंडल ने घरेलू विवाद को लेकर अपनी पुत्रवधू खिरिया देवी (42 वर्ष) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Giridih News : सरिया थाना क्षेत्र के नगर केसवारी गांव स्थित सिमरा टोला में महिला की टांगी से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एतवारी मंडल (पिता स्वर्गीय फौदा मंडल) ने घरेलू विवाद को लेकर अपनी पुत्रवधू खिरिया देवी (42 वर्ष) पति मनोज मंडल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिसके बाद लगातार बार कर किया. जिससे मौके पर ही खिरिया देवी की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना प्रभारी प्रेम कुमार सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे. जहां से शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया.

वहीं घटना के बाद आरोपी एतवारी मंडल तथा उसकी पत्नी अमिया देवी को गिरफ्तार कर सरिया थाना ले आयी. बताया जाता है कि मृतका खिरिया देवी के पति मनोज मंडल मुंबई में मजदूरी करने गए हैं. उनके घर में घटना के आरोपी ससुर एतवारी मंडल,सास अंबिया देवी तथा 3 बच्चे खुशबू कुमारी (10) खुशी कुमारी (7) तथा अंकित कुमार (3) रहते थे. घटना की जानकारी मिलने पर पूरे गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए तथा घटना के आरोपी ससुर व सास की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola