Giridih : पूर्व उप मुखिया की नक्सलियों ने गोलियों से किया छलनी, रॉड से भी मारा

डुमरी थाना क्षेत्र के जरीडीह -तेलियाबहियार में नक्सलियों ने एक पूर्व उप मुखिया की गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी है. इतना ही नहीं गोली मारने के बाद रॉड से वार भी किया गया है. घटना मंगलवार देर रात की है.
Giridih Crime News डुमरी थाना क्षेत्र के जरीडीह -तेलियाबहियार में नक्सलियों ने एक पूर्व उप मुखिया की गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी है. इतना ही नहीं गोली मारने के बाद रॉड से वार भी किया गया है. घटना मंगलवार देर रात की है. डुमरी थाना क्षेत्र के तेलियाबहियार निवासी व पूर्व उप मुखिया सद्दाम अंसारी उर्फ गुड्डू डुमरी से अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक चार की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने गुड्डू पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी. बताया गया कि नक्सलियों ने गुडुड पर नौ गोलियां चलायी हैं. जिसमें सात गोली गुडूड को लगी है और दो राउंड जिंदा गोली बरामद की गयी है. सभी के पास हथियार था और सभी नारे लगा रहे थे. हत्या करने के कारणों की स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है, लेकिन मामला पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद डुमरी ओर पीरटांड़ थाना की पुलिस बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इधर इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. लोग डरे-सहमे हुए हैं. वहीं पुलिस की टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




