ePaper

Ghost Highway: यह है दुनिया की सबसे रहस्यमयी हाईवे, जहां रात होते ही पूरी तरह से बदल जाता है मंजर

Updated at : 27 Aug 2023 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
Ghost Highway: यह है दुनिया की सबसे रहस्यमयी हाईवे, जहां रात होते ही पूरी तरह से बदल जाता है मंजर

Ghost Highway: दुनिया की सबसे डरावना हाइवे के बारे में आज हम आपको बताएंगे. अगर आपको रियल लाइफ में भूतों से सामना करना है तो 'डेविल्स रोड पर आ सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

अमेरिका का हाइवे नंबर 666 सबसे भूतिया माना गया है. इस हाइवे का इतिहास बहुत ही पुराना है. इसे ‘डेविल्स रोड या द डेविल्स हाई-वे’ के नाम से जाना जाता है.

undefined

अमेरिका का हाइवे 666 को दुनिया का सबसे डरावना हाइवे का नाम से जाना जाता है. इस हाइवे का यह नंबर साल 1926 में दिया गया था. हाइवे के बनने के बाद से ही इसपर अनगिनत एक्सिडेंट्स होते रहते थे. बताया तो यह भी जाता है कि यहां से चलती बाइक, कार भी गायब हो जाती थीं. जिसके बाद इस हाइवे का नाम मई 2013 में बदलकर 491 रख दिया गया.

undefined

अमेरिका में स्थित हाइवे 666 को द डेविल्स हाइवे का नाम से जाना जाता है.  क्योंकि इस हाइवे पर सबसे अधिक एक्सिडेंट होते थे. जिसके चलते लोग इस हाइवे का नंबर बदलने की मांग कर रहे थे.

undefined

ऐसा मानना था कि इन सारी घटनाओं के पीछे हाइवे का अशुभ नंबर है. इसलिए हाइवे का नाम बदला गया है, जिसके बाद यहां पर होने वाले हादसों में काफी गिरावट आई है. हालांकि आज भी यहां से लोग जाने से हिचकते हैं.

undefined

द डेविल्स हाइवे के बारे में बताया जाता है कि 1930 में यहां से एक काले रंग की पीएर्से-एरो रोडस्टर कार अचानक गायब हो गई थी. लोगों ने इस लापता कार के बहुत खोजने की कोशिश की पर कुछ पता नहीं चल पाया. जिसके बाद इसे भूतिया हाइवे कहा जाने लगा.

undefined

हाइवे पर हो रहे एक्सिडेंट के पीछे शैतानी कार का हाथ है. हाइवे पर हो रही घटनाओं का खौफ इतना बढ़ चुका है कि लोग यहां जाने से आज भी डरते हैं. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर इस तरह की घटनाएं क्यों यहां घटती है.

undefined

वहीं स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि इस हाइवे पर आज भी महिलाएं घूमती हुई नजर आती है. कोई बार तो महिलाएं यहां से गुजरने वाले लोगों से लिफ्ट भी मांगती हैं. जिसके कारण लोग इसे भूतिया हाइवे कहते हैं.

undefined

अगर आपको रियल लाइफ में भूतों से सामना करना है तो अमेरिका इस हाइवे पर सफर कर अनुभव ले सकते हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola