ePaper

Jharkhand : टंडवा में भारी बारिश से गेरुआ पुल टूटा, हजारीबाग व चतरा से टंडवा का संपर्क कटा, फसलें बर्बाद, पक्षियों की मौत

Updated at : 14 Mar 2020 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : टंडवा में भारी बारिश से गेरुआ पुल टूटा, हजारीबाग व चतरा से टंडवा का संपर्क कटा, फसलें बर्बाद, पक्षियों की मौत

gerua bridge of tandwa block collapsed due to heavy rain in chatra district of jharkhand : झारखंड के चतरा जिला के टंडवा प्रखंड का जिला मुख्यालय चतरा और हजारीबाग से संपर्क कट गया है. भारी बारिश के कारण टंडवा की लाइफलाइन गेरुआ पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. रांची-चतरा वाया टंडवा पथ पर स्थित गेरुआ पुल हजारीबाग व चतरा को टंडवा से जोड़ता है. पुल के क्षतिग्रस्त होने से टंडवा पूरी तरह टापू बन गया है.

विज्ञापन

वरुण कुमार

टंडवा : झारखंड के चतरा जिला के टंडवा प्रखंड का जिला मुख्यालय चतरा और हजारीबाग से संपर्क कट गया है. भारी बारिश के कारण टंडवा की लाइफलाइन गेरुआ पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. रांची-चतरा वाया टंडवा पथ पर स्थित गेरुआ पुल हजारीबाग व चतरा को टंडवा से जोड़ता है. पुल के क्षतिग्रस्त होने से टंडवा पूरी तरह टापू बन गया है.

टंडवा का जिला मुख्यालय समेत अन्य जगहों से संपर्क टूट गया है. भारी बारिश से पुल का एक पिलर झुक गया, जिससे पुल का एक भाग खिसककर गिर गया. घटना करीब 10:30 बजे के आसपास की है. जिस वक्त पुल गिरा, उस वक्त पुल से एक मोटरसाइकिल सवार गुजर रहा था. वह बाल-बाल बच गया.

इससे पहले वर्ष 2011 में भी यह पुल इसी तरह छतिग्रस्त हो गया था. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर पहले हल्के वाहन गुजरते थे. हल्के वाहनों के लिए ही इस पुल का निर्माण किया गया था, लेकिन टंडवा में उद्योगों के बढ़ने के बावजूद नया पुल नहीं बना. भारी वाहन भी इसी पुल से गुजरने लगे. इसकी वजह से पुल कमजोर हो गया.

undefined

स्थानीय विधायक किसुन कुमार दास ने अविलंब पुल का निर्माण कराने की मांग सीसीएल व एनटीपीसी प्रबंधन से की है. इस बीच, टंडवा प्रखंड में शुक्रवार की रात से बारिश का दौर जारी है. बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हो रही है.

बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा. आंधी ने कई पुराने पेड़ों को धराशायी कर दिया. बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गयी है. टंडवा के सिसई में जमकर ओलावृष्टि हुई, जिससे काफी संख्या में पक्षियों की मौत हो गयी. पूरे प्रखंड के किसान मायूस हैं, क्योंकि उनकी फसलें बर्बाद हो गयी हैं. कई कच्चे मकान भी गिर गये हैं.

undefined

उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची के बिरसा मुंडा विमानपत्तन स्थित मौसम केंद्र ने शनिवार (14 मार्च, 2020) को तात्कालिक चेतावनी जारी कर कहा था कि चतरा समेत पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होगी. ओलावृष्टि और वज्रपात की भी चेतावनी मौसम केंद्र ने दी है.

केंद्र ने कहा है कि गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, खूंटी तथा बोकारो जिला के कुछ भागों में मध्यम दर्जे का मेघ-गर्जन होने की संभावना है.

undefined

इसी चेतावनी में मौसम केंद्र ने कहा है कि इन जिलों में कुछ जगहों पर 45-55 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलेगी. इस दौरान ओलावृष्टि और वज्रपात भी हो सकते हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola