ePaper

फिर विवादों में गंगूबाई काठियावाड़ी...आलिया और संजय लीला भंसाली को भेजा गया समन

Updated at : 25 Mar 2021 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
फिर विवादों में गंगूबाई काठियावाड़ी...आलिया और संजय लीला भंसाली को भेजा गया समन

Gangubai Kathiawadi controversy : निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) से जुड़ी मुसीबत खत्म नहीं हो रही है. मुंबई कोर्ट ने आलिया भट्ट,संजय लीला भंसाली और फ़िल्म से जुड़े दो लेखकों को 21 मई को समन भेजा गया है.

विज्ञापन

Gangubai Kathiawadi controversy : निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) से जुड़ी मुसीबत खत्म नहीं हो रही है. मुंबई कोर्ट ने आलिया भट्ट,संजय लीला भंसाली और फ़िल्म से जुड़े दो लेखकों को 21 मई को समन भेजा गया है.

फ़िल्म को लेकर बाबूजी शाह, गंगूबाई के दत्तक पुत्र होने का दावा करने वाले ने मुम्बई के मझगांव कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज करवाया है. बाबूजी शाह का कहना है कि उनके परिवार को गलत ढंग से फ़िल्म में पेश किया गया है और कई गलत जानकारी भी फ़िल्म के ज़रिए दी जा रही है.

गौरतलब है कि इससे पहले बाबूजी शाह ने मुम्बई की सिविल कोर्ट में फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च पर रोक लगाने की मांग की थी. जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया था. इस नए समन पर संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

Also Read: Exclusive : नेशनल अवॉर्ड विनर मनोज बाजपेयी ने बताया- मेरी बुराई मुझसे ज्यादा कोई नहीं कर सकता

गंगूबाई काठियावाड़ी हुसैन जैदी की किताब द क्वीनस ऑफ माफिया पर आधारित है. यह फ़िल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फ़िल्म में आलिया भट्ट के साथ साथ अजय देवगन की भी अहम भूमिका है.

जानें कौन हैं गंगूबाई काठियावाड़ी

गंगूबाई गुजरात के काठियावाड़ की निवासी थीं, जिसके कारण उन्हें गंगूबाई काठियावाड़ी कहा जाता था, लेकिन उनका असली नाम गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी था. वो 16 साल की उम्र में, अपने पिता के एकाउंटेंट के साथ प्यार में पड़ गई और उससे शादी करने के बाद मुंबई भाग गईं थीं. उनके पति ने उन्हें धोखा दिया और उन्हें वेश्यालय में 500 रुपये में बेच दिया. वहीं, उनके आने वाले फिल्मों की बात करें तो वो आलिया के जन्मदिन पर फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) में उनका लुक कैसा होगा, इसका खुलासा किया गया था. बताया जाता है कि ‘आरआरआर’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola