ePaper

Gadar 2 की रिलीज ने भाई-बहनों को लाया एक साथ, हेमा मालिनी की बेटी ईशा संग रक्षाबंधन सेलिब्रेट करेंगे सनी देओल

Updated at : 19 Aug 2023 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
Gadar 2 की रिलीज ने भाई-बहनों को लाया एक साथ, हेमा मालिनी की बेटी ईशा संग रक्षाबंधन सेलिब्रेट करेंगे सनी देओल

गदर 2 की सक्सेस से इन-दिनों सनी देओल काफी खुश है. उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना रही है. अब फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई. इसी बीच खबर आई है कि सनी देओल इस साल ईशा देओल संग रक्षाबंधन सेलिब्रेट करेंगे.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के अपनी सौतेली बहनों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ बेहतर रिश्ते हैं. करण देओल की शादी के दौरान उनका झगड़ा काफी सुर्खियों में रहा था. जिसमें कहा गया था कि कथित तौर पर हेमा मालिनी और ईशा और अहाना दोनों को आमंत्रित नहीं किया था और बाद में शादी के बाद, धर्मेंद्र ने आमंत्रित न किए जाने के लिए अपनी बेटियों से खुलेआम माफी मांगी और असहाय होने का जिक्र किया.

undefined

हालांकि जब गदर 2 की स्क्रीनिंग रखी गई थी. तब ईशा देओल अपने भाई को चियर करने पहुंची थी. गदर 2 की रिलीज़ के लिए अपना सारा प्यार और शुभकामनाएं भी दीं. अब बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट की मानें तो इस बार सुपरस्टार अपनी बहनों के साथ रक्षा बंधन मनाएंगे, और त्योहार के दौरान वे उन्हें राखी भी बांध सकती हैं.

undefined

बता दें कि ‘सनी पाजी इस समय बेहद खुश हैं क्योंकि उन्होंने गदर 2 के साथ लंबे समय बाद सफलता देखी है, और इसलिए वह सभी पुरानी बातों को भूलकर अपना वर्तमान पर अच्छा करना चाहते हैं और इस साल वह भाइयों बॉबी देओल और अभय देओल के साथ राखी बांधने के लिए अपनी बहन के घर जा सकते हैं.’

undefined

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने बीते दिनों अपने बच्चों की एक तसवीर शेयर की थी. जिसमें ईशा और अहाना के साथ सनी देओल थे. फैंस निश्चित रूप से स्टार भाई-बहनों के त्योहार को पहले की तरह मनाने का इंतजार नहीं कर सकते. जबकि अब तक हेमा मालिनी ने सनी देओल और परिवार के साथ ईशा और अहाना के पुनर्मिलन पर टिप्पणी करने से खुद को दूर रखा है.

undefined

हालांकि इससे पहले कई इंटरव्यू में ईशा देओल ने सनी पाजी को अपना भाई कहा है. उन्होंने ये भी बताया कि दोनों साथ में एक अच्छा रिश्ता साझा करते हैं. वहीं हेमा मालिनी के भी काफी करीब हैं.

undefined

इधर सनी देओल की गदर 2 थियेटर्स में धमाल मचा रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, शुरुआती अनुमान के मुताबिक, गदर 2 ने अपने आठवें दिन भारत में 19.50 करोड़ की कमाई की. गदर 2 ने रिलीज के पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ की कमाई की.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola