यूपी के पूर्व डीजीपी को बनाया गया UPCA का निदेशक, पहली बार किसी प्रशासनिक अधिकारी को किया गया शामिल

Updated at : 03 May 2023 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी के पूर्व डीजीपी को बनाया गया UPCA का निदेशक, पहली बार किसी प्रशासनिक अधिकारी को किया गया शामिल

यूपी के पूर्व डॉयरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) डीएस चौहान को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन(UPCA) के डायरेक्टर पैनल में शामिल किया गया है. यूपीसीए में ऐसा पहली बार है जब किसी प्रशासनिक अधिकारी को शामिल किया गया है.

विज्ञापन

Kanpur : यूपी के पूर्व डॉयरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) डीएस चौहान को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन(UPCA) के डायरेक्टर पैनल में शामिल किया गया है. यूपीसीए में ऐसा पहली बार है जब किसी प्रशासनिक अधिकारी को शामिल किया गया है. लखनऊ के निजी होटल यूपीसीए के निदेशकों की सर्वसम्मति से इस फैसला लिया गया. राजीव शुक्ला के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली चल रहा था. अभी तक यूपीसीए के निदेशकों की सूची में 12 लोग कार्यरत थे लेकिन, अब डीएस चौहान के जुड़ने से निदेशकों की संख्या 13 हो गई हैं.

ये 13 लोग है निदेशकों की सूची में

यूपीसीए में 12 निदेशक कार्यरत थे. इनमें अध्यक्ष निधिपति सिंघानिया, अभिषेक सिंघानिया, युद्धवीर सिंह, रियासत अली, ताहिर हसन, अशोक चतुर्वेदी, प्रेम मनोहर गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, श्याम बाबू, जावेद अख्तर, विजय गुप्ता और गजेंद्रनाथ तिवारी शामिल हैं. लखनऊ में हुई बैठक की यूपीसीए के अध्यक्ष निधिपति सिंघानिया ने ऑनलाइन अध्यक्षता की.

इसमें पूर्व डीजीपी को निदेशक बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मिति से पास कर दिया गया. इसके बाद निदेशकों की संख्या 13 हो गई है. इसके अलावा आगामी सत्र में यूपीसीए के उत्थान को लेकर भी चर्चा की गई. बता दें कि राजीव शुक्ला के इस्तीफा देने के बाद पद खाली चल रहा था, जिसे सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कराने को लेकर मंथन

लखनऊ में यूपीसीए की बैठक में देर रात तक यूपी में अंतर्राष्ट्रीय मैच कराने को लेकर मंथन चला. कई पदाधिकारियों ने यूपी में ज्यादा से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच कराने पर जोर दिया. कई ने ग्रीनपार्क में भी मैच कराने का प्रस्ताव रखा है. यूपीसीए के सभी पदाधिकारी एक साथ इकाना स्टेडियम में बुधवार यानी आज चेन्नई व लखनऊ के बीच होने वाला आईपीएल मैच देखेंगे.

रिपोर्ट: आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola