सब्जी बेचकर घर लौट रहे वन विभाग के दैनिक मजदूर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी कोडरमा पुलिस
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Apr 2021 3:06 PM
Jharkhand News, कोडरमा न्यूज : झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के आश्रम रोड (गझण्डी रोड) में सोमवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अपराधियों ने सुनसान जगह पर घटना को अंजाम दिया और चलते बने. मृतक की पहचान पिपराही ढाब थाम चंदवारा निवासी 48 वर्षीय बालेश्वर यादव (पिता-विशुन यादव) के रूप में हुई है. मृतक वन विभाग में करीब 15 वर्षों से दैनिक मजदूरी करता था.

जानकारी के अनुसार बॉक्सर मोटरसाइकिल नंबर jh-02a-6899 पर सवार होकर बालेश्वर सब्जी बेचने झुमरीतिलैया बाजार आया था. सब्जी बेचने के बाद वह मोटरसाइकिल से ही घर लौट रहा था. विशुनपुर रोड स्थित आश्रम के पीछे वाले रास्ते से वह जा रहा था. इसी दौरान पीछा कर रहे अपराधियों ने गोली मार दी. पहले इस घटना के बाद सड़क हादसा होने की सूचना सामने आई थी, पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला कुछ और निकला.
बालेश्वर की पीठ में गोली के निशान मिले. सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी द्वारिका राम व पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहा है. समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव घटनास्थल पर ही पड़ा था, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए