काशी पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशकंर ने दलित कार्यकर्ता के घर किया नाश्ता, G-20 समिट में शामिल होंगे CM योगी
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 11 Jun 2023 12:54 PM
वाराणसी जी- 20 बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भाजपा नेताओं के साथ अनुसूचति जाति की कार्यकर्ता सुजाता के आवास पर नाश्ता किया. विदेश मंत्री ने दलित कार्यकर्ता के घर पर नाश्ता करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 'नाश्ता काफी स्वादिष्ट था.
वाराणसी. विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर चार दिवसीय काशी यात्रा पर पहुंचे हुए है. आज यानि 11 से 13 जून तक वाराणसी में जी- 20 बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर करेंगे. बैठक से पहले रविवार की सुबह विदेश मंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ अनुसूचति जाति की कार्यकर्ता सुजाता के आवास पर नाश्ता किया. विदेश मंत्री ने दलित कार्यकर्ता के घर पर नाश्ता करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘नाश्ता काफी स्वादिष्ट था. आज से हम वाराणसी में जी 20 कार्यक्रम कर रहे हैं. जिसमें खाद्य सुरक्षा, अनाज, उर्वरक और बाजरा पर चर्चा होगी. विदेश मंत्री ने कहा कि G-20 की काशी में बैठक होना गौरव की बात है. इस बैठक में शामिल होने के लिए बाबा की नगरी में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.
G-20 समिट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. G-20 देशों के विकास मंत्रियों के समक्ष काशी का विकास मॉडल भी रखा जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी पहुंचे हुए है. शाम 7.55 बजे होटल ताज में जी-20 के मेहमानों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित रात्रि भोज (गाला डिनर) में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे. सोमवार को मुख्यमंत्री 11.20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रतापगढ़ जाएंगे. जानकारी के अनुसार, जी 20 देशों के सम्मेलन में विकास मॉडल और तकनीक का आदान प्रदान भी किया जाएगा. दुनिया की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले देशों के विकास मंत्रियों का समूह रविवार से तीन दिन विकास पर मंथन करेगा.
Also Read: वाराणसी में 1.40 करोड़ रुपये की डकैती के मामले में ऐक्शन, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी बर्खास्त
G-20 बैठक में आर्थिक मंदी, ऋण संकट, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव समेत विभिन्न विषयों पर मंथन होगा. जी-20 की आर्थिक व सामाजिक विकास मंत्रियों की काशी में होने वाली तीन दिवसीय बैठक रविवार से शुरू हो रही है. जी 20 समिट में फ्रांस, जर्मनी, जापान, साउथ अफ्रीका, यूके, यूएसए समेत समूह से जुड़े अन्य देशों के लगभग 200 डेलीगेट्स आज काशी पहुंचे हुए है. इसमें 40 से अधिक मंत्री व विभिन्न विभागीय अध्यक्ष, विशेषज्ञ व 160 के आसपास प्रतिनिधि शामिल हैं. काशी को दुल्हन की तरह सजाया गया है. शहरवासियों का कहना है कि इस बार की तैयारियों ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










