Darbhanga Airport : तो इस वजह से लगातार दूसरे दिन रद्द रही दरभंगा बेंगलुरु के बीच हवाइ सेवा

Updated at : 06 Dec 2020 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga Airport : तो इस वजह से लगातार दूसरे दिन रद्द रही दरभंगा बेंगलुरु के बीच हवाइ सेवा

Darbhanga Airport Fligh schedule : दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम खराब होने की वजह से लगातार फ्लाइटों के रद्द होने का सिलसिला शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा

विज्ञापन

Darbhanga News : दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम खराब होने की वजह से लगातार फ्लाइटों के रद्द होने का सिलसिला शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. लगातार दूसरे दिन दरभंगा-बेंगलुरु के बीच वायुयान सेवा (Fligh service) का परिचालन ठप रहा. जबकि दरभंगा-दिल्ली व दरभंगा-मुम्बई के बीच वायुयान का परिचालन तीन घंटे विलंब से हुआ.

विदित हो कि शुक्रवार को भी मौसम खराब होने के कारण दरभंगा-बेंगलुरु के बीच फ्लाइट को रद्द कर देना पड़ा था. जबकि गुरुवार को मुम्बई-दरभंगा के बीच हवाई सेवा प्रभावित रही थी. कम दृश्यता के कारण दरभंगा उतरने वाले यात्रियों को पटना में उतारा गया था. फ्लाइट रद्द होने के कारण यात्रियों को काफी कठिनाई हो रही है. खासकर आपातस्थिति में सफर करने वाले यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. उड़ान सेवा में परेशानी को लेकर यात्री सरकार व एयरपोर्ट ऑथोरिटी के प्रति सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

आइएलएस व डीवीओआर सिस्टम नहीं होने से परिचालन प्रभावित- आइएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिग सिस्टम) व डीवीओआर नहीं होने के कारण एयरपोर्ट से विमानों के परिचालन में समस्या हो रही है. मालुम हो कि आइएलएस सिस्टम इंस्टॉल रहने से कम रोशनी में भी रन-वे पर वायुयान उतर सकता है.

आइएलएस में रेडियो सिग्नल के जरिये लाइट को व्यवस्थित किया जाता है. इससे कम विजिबिलिटी, खराब मौसम, बर्फबारी या अन्य स्थितियों में भी विमान उतारने में पायलट को आसानी हो जाती है. वहीं डीवीओआर पायलट को दिशा का निर्देशन करता है. परिचालन को लेकर वैकल्पिक तरीके से अभी यहां वायु सेना की डीवीओआर की मदद ली जा रही है. एयरपोर्ट पर रनवे लाइटिंग और ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम की व्यवस्था भी अभी तक नहीं की गई है.

Also Read: Bihar Train News: कामख्या से ब्रह्मपुत्र मेल के लौटने से सिल्क सिटी का पूर्वोत्तर भारत से टूटा रेल संपर्क, कारोबारियों ने की यह मांग…

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन