West Bengal: कोलकाता के SSKM अस्पताल में लगी भीषण आग, दमकल के 9 गाड़ियों ने पाया काबू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2022 11:15 AM
कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में देर रात भीषण आग लग गई. मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया गया. यह आग अस्पताल के इमरजेंसी बिल्डिंग के पास सिटी स्कैन बिल्डिंग के दूसरे तल्ले में देर रात 10 बजे के करीब लगी थी.
West Bengal: कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में गुरुवार रात आग लग गई. वहां मरीज व उनके परिजनों में काफी देर तक भय का माहौल व्याप्त हो गया. आग अस्पताल के इमरजेंसी बिल्डिंग के पास सिटी स्कैन बिल्डिंग के दूसरे तल्ले में देर रात 10:00 बजे के करीब लगी थी. खबर पाकर अस्पताल परिसर में मौजूद दमकल की एक इंजन को मौके पर भेजा गया. इसके बाद ही दमकल की आठ अन्य इंजन भी बाहर से वहां पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के साथ राज्य के खेल मंत्री अरूप विश्वास पहुंचे. उन्होंने कहा कि अस्पताल के सिटी स्कैन मशीन में आग लगी थी. दमकल और पुलिस कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.
घटना के समय 4 से 5 कर्मचारी वहां मौजूद थे. सभी सुरक्षित बाहर निकल आए. इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने खिड़कियों की कांच तोड़कर पानी डाला. जहां आग लगी थी उसके आसपास के अन्य वार्ड में बिजली कनेक्शन काट दिया गया था. इस घटना में किसी भी व्यक्ति को मरीज के घायल होने की सूचना नहीं है.
Also Read: डॉ सीवी आनंद बोस वेस्ट बंगाल के राज्यपाल नियुक्त, पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी नियुक्ति
अस्पताल सूत्रों के अनुसार इमरजेंसी विभाग के पीछे स्थित सिटी स्कैन विभाग में आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुआं भर गया. आग और इससे निकालनेवाले धुएं के कारण मरीजों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल प्रबंधन ने करीब 45 मरीजों को दूसरे बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है.
मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कि 11:30 बजे के करीब कुल 9 दमकल की इंजन की मदद से आंशिक तौर पर आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगने का प्राथमिक अनुमान एक्सरे मशीन में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










