ePaper

UP Election 2022: भूपेश बघेल और पंखुड़ी पाठक के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज, जानें पूरा मामला

Updated at : 16 Jan 2022 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: भूपेश बघेल और पंखुड़ी पाठक के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज, जानें पूरा मामला

UP Election 2022: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है. यह एफआईआर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन के चलते दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

UP Election 2022: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नोएडा से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. गौतमबुद्धनगर पुलिस के मुताबिक, नोएडा में आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कोविड मानदंडों का उल्लंघन करने के चलते यह प्राथमिकी दर्ज की गई है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले नोएडा में घर-घर जाकर प्रचार किया और कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए जनता से वोट मांगे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

Also Read: CM भूपेश बघेल ने संभाली कांग्रेस की कमान, नोएडा में घर-घर किया प्रचार, बोले- इस बार जीतने का फुल चांस

भूपेश बघेल ने कहा कि दूसरे लोग या तो जाति के नाम पर राजनीति कर रहे हैं या ‘धर्म की राजनीति’ कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के अलावा कोई आम लोगों की बात नहीं कर रहा है. उन्होने कहा कि युवाओं, किसानों, महिलाओं से लेकर पिछड़े समुदायों तक हम सबको साथ लेकर चल रहे हैं.

Also Read: UP Election 2022: लखीमपुर खीरी में भूपेश बघेल ने दिया नारा- कांग्रेस को वोट दीजिए, किसानों का भला कीजिए

गौरतलब है कि कांग्रेस ने नोएडा से इस बार पंखुड़ी पाठक को अपना प्रत्याशी बनाया है. वर्तमान में यहां से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह विधायक हैं. उन्हें इस बार के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola