Tips and Tricks: चंद मिनटों में खोज निकालें अपना स्मार्टफोन, बस इस ट्रिक का करें इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन
Tips and Tricks: चंद मिनटों में खोज निकालें अपना स्मार्टफोन, बस इस ट्रिक का करें इस्तेमाल

How To Find Your Silent Smartphone: अगर आप भी अपने स्मार्टफोन को अक्सर साइलेंट मोड में रखकर भूल जाते हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होगी. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप ऐसे हालातों में किस तरह से अपने स्मार्टफोन को खोज निकाल सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

Smartphone Tips and Tricks: अगर आप भी अपने स्मार्टफोन को साइलेंट या फिर वाईब्रेशन मोड में रखा पसंद करते हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप ऐसे हालातों में किस तरह अपने स्मार्टफोन को खोज निकाल सकते हैं.

undefined

साइलेंट मोड में स्मार्टफोन को ढूंढना मुश्किल

कई बार ऐसा होता है कि हमने अपना स्मार्टफोन साइलेंट मोड पर रखा होता है और वह खो जाता है. साइलेंट मोड में होने की वजह से उसे खोज निकलना काफी मुश्किल हो जाता है. अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो जाए तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन को काफी आसानी से खोज निकाल सकेंगे. चलिए जानते हैं कैसे.

undefined

iPhone और Android दोनों में ही आएंगे काम

आज हम जिस ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं उसका इस्तेमाल आप Android और iPhone दोनों ही स्मार्टफोन्स में कर सकेंगे. यह ट्रिक सभी स्मार्टफोन्स के लिए काम करता है.

undefined

गूगल पर सर्च करें फाइंड माय डिवाइस

अगर आपका स्मार्टफोन साइलेंट मोड में है और वह खो गया है तो सबसे पहले गूगल पर Find My Device लिख कर सर्च करें. इसके बाद दिखाई दे रहे पहले ऑप्शन पर क्लिक कर दें. अगर आपका स्मार्टफोन पहले से ही लॉग-इन किया हुआ है तो ठीक है. नहीं तो आपको इस साइट पर फिर से लॉग-इन करना होगा.

undefined

अपने स्मार्टफोन के मॉडल को करें सेलेक्ट

जब आप इस साइट पर लॉग-इन कर लेंगे तो आपके डिस्प्ले पर आपके स्मार्टफोन का मॉडल दिखाई देने लगेगा. यहां आपको ठीक नीचे पर रिंग का ऑप्शन दिखाई देगा. जब आप उस ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे तो आपका स्मार्टफोन रिंग होने लगेगा.

undefined

इन सभी सिचुएशन में काम करेगा यह ट्रिक

आपकी जानकारी के लिए बता दें यह ट्रिक उस समय काम करती है जब आपका स्मार्टफोन साइलेंट मोड पर वाइबरेशन मोड पर या फिर नॉर्मल मोड पर हो लेकिन आपको मिल नहीं रहा हो. इसके अलावा अगर आपका फोन खो गया या चोरी हो गया है तो भी ये ट्रिक आपके लिए मददगार साबित हो सकती है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola