ePaper

Hockey WC 2023 Semifinals: आज इन चार बड़ी टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल की भिड़ंत, जानिए कब और कहां देखें लाइव

Updated at : 27 Jan 2023 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
Hockey WC 2023 Semifinals: आज इन चार बड़ी टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल की भिड़ंत, जानिए कब और कहां देखें लाइव

FIH Hockey World Cup 2023 Semifinals: ओडिशा हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले आज (27 जनवरी) खेले जाएंगे. पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत जर्मनी से होगी, तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बेल्जियम और नीदरलैंड्स आमने-सामने होंगे.

विज्ञापन

FIH Hockey World Cup 2023 Semifinals: ओडिशा में चल रहे एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में आज (27 जनवरी) दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. पहले सेमीफाइनल में तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत जर्मनी से होगी, तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में मौजूदा बेल्जियम का सामना नीदरलैंड से होगा. ये चारों टीमें हॉकी रैंकिंग में टॉप 4 में काबिज हैं. ऐसे में दोनों सेमीफाइनल में बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. तो आइए जानते हैं कब और कहां देखे सकते हैं लाइव मैच.

ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी जर्मनी की चुनौती

वर्ल्ड नंबर 1 हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में जर्मनी का सामना करेगी. जर्मनी हॉकी रैंकिंग में नंबर 4 पर काबिज है. इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शाम 4.30 बजे शुरू होगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पूल स्टेज में फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह शिकस्त दी थी. टीम ने पूल-ए में टॉप पर रहकर सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था, जहां उसने स्पेन को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. वहीं जर्मनी की टीम ने पूल स्टेज में दक्षिण कोरिया और जापान को मात दी थी. जर्मनी की टीम पूल-बी में दूसरे स्थान पर रहकर क्वार्टरफाइनल के लिए फ्रांस के खिलाफ क्रॉसओवर खेला था. इस मैच में जर्मनी ने फ्रांस को 5-1 से हराया और फिर में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

बेल्जियम और नीदरलैंड के बीच भिड़ंत

हॉकी रैंकिंग में नंबर 2 पर काबिज बेल्जियम सेमीफाइन में नीदरलैंड से भिड़ेगी. नीदरलैंड की टीम हॉकी रैंकिंग में नंबर 3 पर मौजूद है. इन दोनों टीमों के बीच शाम 7 बजे मुकाबला शुरू होगा. यह मैच भी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा. बेल्जियम ने पूल-बी में दक्षिण कोरिया और जापान को बुरी तरह हराया था. उसे पूल में टॉप पर रहने के चलते हुए सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली. जहां बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. नीदरलैंड भी अपने पूल में टॉप पर रही थी. क्वार्टरफाइनल में भी इस टीम ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से मात दी. बता दें कि नीदरलैंड की टीम वर्ल्ड कप 2023 में एक भी मैच नहीं हारा है.

Also Read: Hockey World Cup 2023: जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक सेमीफाइनल की आस,जानें दोनों टीम की खासियत
कब और कहां देखें लाइव?

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइन शाम 4.30 बजे शुरू होगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इन दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर होगा. वहीं आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar एप पर देख सकते हैं.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola