पश्चिम बंगाल : खड़गपुर में कलाइकुंडा वायुसेना का लड़ाकू विमान हुआ क्रैश, पाइलट सुरक्षित

Published by :Shinki Singh
Published at :13 Feb 2024 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : खड़गपुर में कलाइकुंडा वायुसेना का लड़ाकू विमान हुआ क्रैश, पाइलट सुरक्षित

वायुसेना का युद्ध विमान क्रैश होने से एक दिन पहले अभ्यास के दौरान कुलाइकुंडा वायुसेना का बम गलत टारगेट में गिरने से बिजली के टावर से तार टूटने की घटना घटी थी. हालांकि कलाइकुंडा वायुसेना के अधिकारी कुछ भी विस्तार से कहने से इंकार कर रहे है.

विज्ञापन

खड़गपुर, जितेश बोरकर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला के सुखनीबासा दियासा गांव में अभ्यास के दौरान कलाइकुंडा वायुसेना (Air Force) सेना का लड़ाकू विमान क्रैश हो गया. क्रैश होने के बाद लड़ाकू विमान का क्षतिग्रस्त हिस्सा एक खेत में जा गिरा. वायुसेना के दोनों पायलट पैराशूट की मदद से बच गए. घटना स्थल पर वायुसेना का एक हेलीकाप्टर भी पहुंचा.घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है.घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त युद्ध विमान को देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों के अनुसार घटना मंगलवार को दोपहर तीन से साढ़े बजे के बीच घटी.

बम गिरने से खेत में बन गया था गड्ढा

अचानक इलाके में जोरदार आवाज हुइ और आसमान से युद्ध विमान खेत में गिरा. दोनों पायलट भी पैराशूट के जरिए खेत में कूदकर अपने अपने प्राणों की रक्षा की. बताया जा रहा है कि कलाइकुड़ा वायुसेना का युद्ध विमान अभ्यास करने के दौरान क्रैश हो गया. हालांकि इस बारे में कलाइकुंडा वायुसेना के अधिकारी कुछ भी विस्तार से कहने से इंकार कर रहे है. मालूम हो कि युद्ध विमान क्रैश होने से ठीक एक दिन पहले अर्थात सोमवार को झाड़ग्राम जिला के चामटीडांगा इलाके में अभ्यास के दौरान गलत टारगेट में बम फेंक देने बिजली के हाइ टेंशन टावर से बिजली का तार टूट गया था और बम गिरने से खेत में गड्ढा हो गया था.

Also Read: Mahindra अब IAF के लिए बनाएगी मल्टी-मिशन विमान, ब्राजील की कंपनी के साथ किया समझौता
बम गिरा वह फायरिंग रेंज के अंदर है

जिस स्थान पर बम गिरा वह फायरिंग रेंज के अंदर है. इसलिए कोई घायल नहीं हुआ. हालांकि, कई ग्रामीणों का धान जल गया. इस घटना के अगले दिन पूरा युद्धक विमान खड़गपुर के धान के खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.

Also Read: Mamata Banerjee : संदेशखली कांड को लेकर बोलीं ममता बनर्जी,राज्य सरकार उठा रही उचित कदम,राज्यपाल पर किया कटाक्ष

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola