कोरोना वायरस का डर : खेत भी नहीं जा रहे किसान, बर्बाद हो रही गेहूं की फसल

farmers of jharkhand not going to field to cut wheat crop due to coronavirus fear बड़कागांव : झारखंड में हजारीबाग जिला के बड़कागांव प्रखंड में कोरोना वायरस की वजह से घोषित लॉकडाउन ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. लोग अपने खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं. गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है. किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है.
बड़कागांव : झारखंड में हजारीबाग जिला के बड़कागांव प्रखंड में कोरोना वायरस की वजह से घोषित लॉकडाउन ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. लोग अपने खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं. गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है. किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है.
इसलिए किसान बेसब्री से लॉकडाउन के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे अपनी फसल घर ला सकें. गेहूं के साथ-साथ टमाटर, मिर्च, तरबूज, खरबूज, लहसुन, प्याज, खीरा समेत अन्य फसलें पानी के अभाव में बर्बाद हो रही है. चूंकि किसान खेतों पर नहीं जा रहे, इसलिए इन फसलों की सिंचाई भी नहीं हो रही. फलस्वरूप फसलें मुरझा रही हैं.
हजारीबाग में कोरोना वायरस के एक संक्रमित मरीज के पाये जाने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. बड़कागांव और इसके आसपास के इलाके के लोग बेहद सतर्क हो गये हैं. सख्ती से लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं. लोगों ने अपने-अपने गांवों एवं मुहल्लों की सीमा पर लकड़ी के बैरियर लगा दिये हैं.
Also Read: Weather Alert LIVE: झारखंड में अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, जानें अपने जिले का हाल
सीमा पर स्पष्ट लिख दिया गया है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति का गांव में प्रवेश वर्जित है. गांव वालों का कहना है कि हमारे गांव के लोग भी अगर बाहर से लौट रहे हैं, तो उनको भी गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है. बंद का मतलब बंद है. ग्रामीणों ने कहा कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं, उन्हें कहा जा रहा है कि वे पहले अपने स्वास्थ्य की जांच करा लें, फिर गांव में आयें.
लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को भी बड़कागांव की सड़कें सुबह से सुनसान रहीं. लोग अपने-अपने घरों में ही सिमटे रहे. सुबह के समय कुछ लोग बाजारों में नजर जरूर आये, लेकिन इनका आना जरूरी था. जो लोग बाजार में दिखे वे दूध, दही, फल, सब्जी, अनाज आदि खरीदने के लिए निकले थे.
उल्लेखनीय है कि झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित 2 मरीज अब तक मिले हैं. इनमें से एक हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड का रहने वाला है. यह व्यक्ति पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मजदूरी करता था और बीमार पड़ने के बाद वहां से अपने घर लौटा था. हजारीबाग के अस्पताल से उसके रक्त और स्वाब के नमूने रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेजे गये थे.
रिपोर्ट में पता चला कि 52 साल का यह व्यक्ति जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित है. इसके बाद उसके संपर्क में आये कई और लोगों को क्वारेंटाइन कर दिया गया. हजारीबाग के अस्पताल में उस व्यक्ति का इलाज चल रहा है, लेकिन पूरे जिला के लोग इससे डर गये हैं. यही वजह है कि लोगों ने लॉकडाउन में घर से निकलना भी बंद कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




