Live Updates

Weather Alert LIVE: झारखंड में अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, जानें अपने जिले का हाल

Published by :sumitkumar1248654
Published at :31 Mar 2020 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Alert LIVE: झारखंड में अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, जानें अपने जिले का हाल

देश के कई हिस्सों में मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज भी बरिश होने की संभावना जतायी हैं. महाराष्ट्र (Weather Forecast Maharashtra), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh), दक्षिणी मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhyapradesh), और दक्षिण ओडिशा (Weather Forecast Odisha), के आसपास के हिस्सों में बारिश हो सकती है. जानें अन्य राज्यों के बारे में..

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

झारखंड में अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, जानें अपने जिले का हाल

झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम का हाल कैसा रहेगा इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा.

देवघर – अधिकतम 36-38, न्‍यूनतम 21-22

धनबाद – अधिकतम 36-38, न्‍यूनतम 18-20

दुमका – अधिकतम 36-38, न्‍यूनतम 21-22

गिरिडीह – अधिकतम 36-38, न्‍यूनतम 21-22

जामताड़ा – अधिकतम 36-38, न्‍यूनतम 20

गोड्डा – अधिकतम 35-37, न्‍यूनतम 20-22

पाकुड – अधिकतम 36-38, न्‍यूनतम 21-22

साहिबगंज – अधिकतम 34-36, न्‍यूनतम 20-21

पलामू – अधिकतम 35-36, न्‍यूनतम 20-21

गढ़वा – अधिकतम 35-38, न्‍यूनतम 19-23

लातेहार – अधिकतम 35-36, न्‍यूनतम 19-21

चतरा – अधिकतम 34-36, न्‍यूनतम 20-21

लोहरदगा – अधिकतम 33-36, न्‍यूनतम 18-21

कोडरमा – अधिकतम 34-35, न्‍यूनतम 18-20

गुमला – अधिकतम 33-34, न्‍यूनतम 18-21

खूंटी – अधिकतम 35-38, न्‍यूनतम 19-21

रांची – अधिकतम 34-35, न्‍यूनतम 19-20

रामगढ़ – अधिकतम 32-34, न्‍यूनतम 17-20

बोकारो – अधिकतम 35-37, न्‍यूनतम 19-20

हजारीबाग – अधिकतम 34-35, न्‍यूनतम 17-19

सरायकेला – अधिकतम 37-39, न्‍यूनतम 20-22

पूर्वी सिंहभूम – अधिकतम 37-39, न्‍यूनतम 21-22

पश्चिम सिंहभूम – अधिकतम 36-38, न्‍यूनतम 20-22

सिमडेगा – अधिकतम 35-37, न्‍यूनतम 18-20

बिहार में तेजी से बढ़ रहा तापमान

पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में आज सूर्योदय सुबह 5:41 में हुआ जबकि सूर्यास्त शाम 6:05 में होने की उम्मीद है. आपको बता दें कि यहां का न्यूनतम तापमान आज 18 डिग्री और उच्चतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है.

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

आपको बता दें कि झारखंड में आज सूर्योदय सुबह 5:41में हुआ जबकि सूर्यास्त शाम 6:03 में होने की संभावना है. यहां का मौसम आज साफ रहेगा. यहां का न्यूनतम तापमान आज 19 डिग्री रहने की संभावना है और उच्चतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है.

इन जगहों का मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान

वहीं, बंगाल (Weather Forecast Bengal), दिल्ली (Weather Forecast Delhi), यूपी (Weather Forecast UP), राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan), तेलांगना (Weather Forecast telangana), झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), पंजाब (Weather Forecast Punjab), हरियाण (Weather Forecast Hariyana) में आज मौसम साफ रहने की संभावना है. कुछ स्थानों के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है.

आज कई स्थानों पर बारिश की संभावना

देश के कई हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना जतायी गई है. महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिण ओडिशा के अलावा जम्मू कश्मीर में भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है.

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में बारिश हुई. हालांकि, दक्षिणी ओडिशा को छोड़ भारी बारिश कहीं भी दर्ज नहीं की गई. वहीं, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत कुछ जगहों पर हल्की गर्जन के साथ बारिश दर्ज की गई. जबकि देश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहा और कुछ जगहों पर तापमान में बढ़ोत्तरी हुई.

विज्ञापन
विज्ञापन
sumitkumar1248654

लेखक के बारे में

By sumitkumar1248654

sumitkumar1248654 is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola