Farhan Akhtar ने फैंस से मांगी माफी, कहा- मुझपर पर विश्वास कीजिये… जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
Farhan Akhtar ने फैंस से मांगी माफी, कहा- मुझपर पर विश्वास कीजिये… जानें पूरा मामला

Farhan Akhtar Australia tour Cancel: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर फैंस से माफी मांगी है. दरअसल एक्टर का ऑस्ट्रेलिया में होने वाला कॉन्सर्ट कैंसिल हो गया, जिसके बाद उन्होंने लंबा सा नोट लिखकर फैंस को ये जानकारी दी.

विज्ञापन

Farhan Akhtar Australia tour Cancel: बॉलीवुड अभिनेता और गायक फरहान अख्तर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ बेहतरीन गायन के लिए जाने जाते हैं. उनका एक बैंड भी है, जो अलग-अलग जगह कॉन्सर्ट करवाता रहता है. बीते दिनों एक्टर ने पूणे में धमाकेदार कॉन्सर्ट किया था. जिसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया जाने वाले थे. हालांकि अब फरहान ने अनाउंस किया है कि उनका ऑस्ट्रेलिया में होने वाला कॉन्सर्ट कैंसिल हो गया है. अचानक से हुए इस बदलाव से फैंस काफी निराश हैं.

फरहान अख्तर का कॉन्सर्ट कैंसिल

फरहान ने टूटे दिल वाले इमोजी के साथ इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट साझा किया. नोट में लिखा है, ”ऑस्ट्रेलिया में मेरे प्रशंसकों के लिए, अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण, हमारे बैंड फरहान लाइव को अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा रद्द करना पड़ा…हम इस आने वाले सप्ताहांत में सिडनी और मेलबर्न की यात्रा नहीं कर पाएंगे. कृपया मेरा विश्वास करें, जब मैं कहता हूं कि हम आपकी निराशा को साझा करते हैं. हालांकि, मैं निकट भविष्य में आपके खूबसूरत देश में आने और आपके लिए प्रदर्शन करने की उम्मीद करता हूं…प्यार फरहान.”

फैंस कर रहे कमेंट

फरहान अख्तर के फैंस ने उनके फैसले पर अपनी निराशा व्यक्त की है. एक प्रशंसक ने लिखा, ”धिक्कार है! इसके लिए बहुत उत्सुक था!” एक अन्य ने लिखा, “ऐसा कैसे कर सकते हैं…मैं काफी एक्साइटेड था…टिकट भी ले रखी थी..अब रिफंड कैसे मिलेगा”. एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह उचित नहीं है… रिफंड का क्या है, वो भी लिख देतें”. बीते रविवार को, फरहान ने Vh1 सुपरसोनिक फेस्टिवल में कुछ हिट ट्रैक जैसे सॉलिटरी चाइल्डहुड, पेन ऑर प्लेजर और रॉक ऑन का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया था.

फरहान ने पुणे में किया परफॉर्म

फरहान ने सोमवार को पुणे संगीत कार्यक्रम से एक वीडियो साझा किया था और इंस्टाग्राम पर लिखा था, ”दिन रात में बदल गया, क्षण एक साथ गुंथे, आवाजें और गूxज हमेशा के लिए गूंजेंगी, पिछली रात आपका प्यार सुपरसोनिक था..धन्यवाद. @ वीएच1सुपरसोनिक #फेस्टिवल #म्यूजिक #गिग #कॉन्सर्ट #पुणे.” फरहान की पत्नी और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर ने भी पुणे के संगीत कार्यक्रम में शिरकत की और मंच के किनारे से अपने पति को चीयर किया.

Also Read: Tabu Marriage: इस अभिनेता की वजह से तब्बू ने आजतक नहीं की शादी, कहा- उन्हें होता है पछतावा…
फरहान का वर्कफ्रंट

फरहान को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर 2021 में फिल्म तूफान में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक मुक्केबाज की भूमिका निभाई थी. उन्होंने पिछले साल हॉलीवुड वेब सीरीज मिस मार्वल में भी काम किया था. अब वह प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म जी ले जरा को निर्देशित करने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह कब शुरू होगी, इस पर आधिकारिक अपडेट होना अभी बाकी है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola