ePaper

Famous Temples of Goa : सिर्फ चर्च और बीच ही नहीं गोवा के ये प्रमुख मंदिर भी हैं विख्यात

Updated at : 22 Aug 2023 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
Famous Temples of Goa : सिर्फ चर्च और बीच ही नहीं गोवा के ये प्रमुख मंदिर भी हैं विख्यात

Famous Temples of Goa : घूमने के शौकीन लोगों की लिस्ट में गोवा का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर होता है.लेकिन क्या आपको पता है कि गोवा के मंदिर भी काफी विख्यात हैं. जी हाँ, गोवा में कई प्राचीन मंदिर हैं जहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं.आइए नजर डालते हैं गोवा के प्रसिद्ध मंदिरों पर

विज्ञापन
undefined

मंगेशी या मंगेश मंदिर  
मित्रों, मंगेश मंदिर ( Mangesh Mandir ) भारत के गोवा राज्य के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. यह मंदिर लगभग ४५० वर्ष पुराण है तथा मंगेश मंदिर भगवान शिव को समर्पित है.मित्रों, मंगेश मंदिर में जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी के बीच का है क्योंकि इस समय गोवा का मौसम काफी सुहाबना होता है.मित्रों जब भी आप मंगेश मंदिर देखने जाएँ तो इसी समय जाएँ.

undefined

महालक्ष्मी मंदिर

मित्रों, महालक्ष्मी मंदिर ( MahaLakshmi Mandir in Goa ) गोवा के प्रसिद्ध मंदिर में से एक है. यह मंदिर भारत के गोवा राज्य के उत्तर में बंदोडे या बांदीवड़े गांव में है. यह मंदिर धन कि देवी महालक्ष्मी जी को समर्पित है.महालक्ष्मी जी के इस मंदिर में पूरे साल लगभग श्रद्धालू आते रहते हैं. महालक्ष्मी देवी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है.

undefined

मारुति मंदिर
मारुति मंदिर ( Maruti Temple ) भारत के गोवा राज्य में मापुसा में स्थित है.कहते हैं की इस मंदिर का निर्माण 1840 में हुआ था.मारुति मंदिर ( Maruti Mandir ) भगवान हनुमान जी को समर्पित है क्योंकि मारुति हनुमान जी का ही एक रूप है.मारुति मंदिर की वास्तुकला काफी भव्य तथा मनोरम है. इस मूर्ति मंदिर के आसपास काफी सुन्दर सुन्दर तथा मनोरम नज़ारे देखने को मिलेंगे.

undefined

दामोदर मंदिर

दक्षिणी गोवा के ज़ांबौलिम गांव में कुशावती नदी के तट पर स्थित, श्री दामोदर मंदिर भगवान दामोदर के रूप में भगवान शिव को समर्पित गोवा का प्रसिद्ध मंदिर है.दामोदर मंदिर में भगवान शिव जी के दर्शन करने के साथ साथ बहुत से श्रद्धालु कुशावती नदी में स्नान करने के लिए भी आते है जिसने अनुसार माना जाता है की कुशावती नदी अपनी उपचार शक्ति से शरीर की बीमारियों को ठीक कर सकती है.गोवा का प्रसिद्ध हिंदू त्योहार शिग्मो इस खूबसूरत जगह पर मनाया जाने वाला मुख्य त्योहार है.

undefined

तांबडी सुरला महादेव मंदिर

गोवा राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तांबडी सुरला मंदिर भगवान भोले नाथ का एक प्रसिद्ध मंदिर हैं.यह मंदिर अपनी अनूठी शैली के लिए प्रसिद्ध हैं जो गोवा में घूमने के लिए प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है.12वीं शताब्दी के दौरान निर्मित किया गया यह मंदिर कदंब यादव वंश की वास्तुकला शैली का एकमात्र स्मारक है.इस मंदिर के निर्माण काल के समय इस स्थान पर कदंब वश का शासन था.यदि आप इस मंदिर की वास्तुकला पर गौर करेंगे तो पाएंगे की इस मंदिर का निर्माण करने वाले कारीगिरों ने कितना दर्द सहा होगा.

undefined

महालसा मंदिर

श्री महालसा मंदिर ( Mahalasa Mandir ) भारत के गोवा राज्य की राजधानी पणजी से २२ किलोमीटर की दूरी पर स्थित मार्दोल में स्थित है.यह मंदिर पीठासीन देवता देवी महालसा या मोहिनी को समर्पित है जो भगवान विष्णु की महिला अवतार हैं. महालसा मंदिर में देवी को एक राक्षस के ऊपर खड़ा दिखाया गया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola