झारखंड में नक्सलियों की कमर टूटी, बूढ़ा पहाड़ पर फिर मिले विस्फोटक, नक्सली साहित्य और कंडोम

Updated at : 27 Nov 2022 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में नक्सलियों की कमर टूटी, बूढ़ा पहाड़ पर फिर मिले विस्फोटक, नक्सली साहित्य और कंडोम

Jharkhand Naxal News: बूढ़ा पहाड़ के थलिया गांव में कोबरा 203 बटालियन और सीआरपीएफ की 172 बटालियन ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्च ऑपरेशन के दौरान बूढ़ा पहाड़ से विस्फोटक सामग्री के साथ-साथ अन्य चीजें भी बरामद हुईं हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Naxal News: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है. सुरक्षा बलों को इसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है. लेकिन, बूढ़ा पहाड़ अभी भी नक्सलवादियों से मुक्त नहीं हो पाया है. नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले गढ़वा जिला के बूढ़ा पहाड़ पर एक बार फिर विस्फोटकों का जखीरा बरामद हुआ है. नक्सली साहित्य भी सुरक्षा बलों के हाथ लगे हैं.

पुलिस के डर से भाग रहे नक्सली

बूढ़ा पहाड़ के थलिया गांव में शनिवार को कोबरा 203 बटालियन और सीआरपीएफ की 172 बटालियन ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्च ऑपरेशन के दौरान बूढ़ा पहाड़ से विस्फोटक सामग्री के साथ-साथ अन्य चीजें भी बरामद हुईं हैं. बताया जा रहा है, जो भी सामान बरामद हुआ है, सुरक्षा बलों के डर से माओवादी यहां छोड़कर भाग गये हैं.

Also Read: सुरक्षा बलों पर हमले की नक्सलियों की कोशिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन में मिला विस्फोटकों का जखीरा
undefined

नक्सली ठिकाने से दो पेटी कंडोम भी हुए हैं बरामद

थलिया गांव में चलाये गये ऑपरेशन के दौरान पुलिस एवं सुरक्षा बलों की टीम को 800 मीटर इलेक्ट्रिक तार, एक हंबर, काली वर्दी, एक किलो आईईडी केन, 80 मीटर कॉर्डेक्स तार, इलेक्ट्रिक व नन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, वायरलेस सेट, दो पेटी कंडोम, लेटरपैड, बैनर, नक्सली झंडा, आईईडी बनाने वाला पाउडर, तीन लीटर आईईडी केमिकल के साथ-साथ दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्रियां भी मिली हैं.

बूढ़ा पहाड़ पर चल रहा है ऑपरेशन ऑक्टोपस

उल्लेखनीय है की बूढ़ा पहाड़ पर माओवादियों के विरुद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन ‘ऑक्टोपस’ के दौरान पुलिस अब तक झाऊलडेरा, जोंकपानी, झंडी पहाड़ सहित अन्य जगहों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर चुकी है. वहीं लगातार नक्सलियों के बंकरों को ध्वस्त किया जा रहा है. सर्च ऑपरेशन में 62 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी इमैनुअल बास्की, गौरव, सहायक कमांडेंट संजय चौधरी, 172 बटालियन के अमरेंद्र सिंह सहित जिला पुलिस बलरामपुर के अधिकारी शामिल थे.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम में थी पुलिस पर नक्सली हमले की तैयारी, सर्च ऑपरेशन में मिला विस्फोटकों का जखीरा

रमकंडा (गढ़वा) से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola