लागू होगा महामारी कानून, बनेगा 200 करोड़ का कोष
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Mar 2020 3:09 AM
कोरोना वायरस से निपटने के लिए तमाम कदम उठाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार कोरोना वायरस से निपटने के लिये 200 करोड़ रुपये का कोष बनायेगी. उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने की अवधि 15 अप्रैल तक करने की भी घोषणा की.
कोलकाता : कोरोना वायरस से निपटने के लिए तमाम कदम उठाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार कोरोना वायरस से निपटने के लिये 200 करोड़ रुपये का कोष बनायेगी. उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने की अवधि 15 अप्रैल तक करने की भी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने सभी सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद रखने का भी निर्देश दिया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी महामारी कानून(एपिडेमिक डिजीज एक्ट) लागू किया जायेगा. अब तक देश की 13 राज्य सरकारों ने इस कानून को लागू किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले सोचा था कि इस कानून को वह लागू नहीं करेंगी लेकिन आइसोलेशन में रहने वाले कुछ मरीजों के परिजन जिलाधिकारियों को परेशान कर रहे हैं और चिकित्सा न करा कर कुछ मरीज चले जा रहे हैं. ऐसे में इस कानून को लागू करने के लिए वह बाध्य हुई हैं. 1897 के इस कानून की दो नंबर धारा को लागू करने के लिए राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है. इसके तहत राज्य सरकार की ओर से कुछ विशेष कदम उठाये जा सकते हैं. उदाहरण के तौर पर भ्रमण करने वाले व्यक्ति की जांच, अस्पताल या अस्थायी आवास में मरीज को अलग से रखना.
नियमों का पालन न करने का दोषी पाये जाने पर छह महीने की सजा या एक हजार रुपये का जुर्माना या दोनों ही भुगतना पड़ सकता है. सुश्री बनर्जी ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न हालात की समीक्षा के बाद कहा कि बंगाल में लगभग 3.24 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है और उनमें से 5,590 लोगों पर करीबी नजर रखी जा रही है. राज्य में अबतक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐहतियाती तौर पर सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने की अवधि बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी है. गौरतलब है कि राज्य सरकार ने रविवार को शिक्षण संस्थानों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया था.
सुश्री बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दो लाख मास्क का ऑर्डर दिया गया है. इसके अलावा 300 वेंटिलेशन मशीन, 10 हजार थर्मल गन का भी ऑर्डर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निजी अस्पतालों से अनुरोध कर रही हैं कि कोरोना संबंधी लक्षणों के साथ कोई चिकित्सा के लिए उनके पास पहुंचता है तो उसे लौटाया न जाये. वह धार्मिक स्थलों से भी अनुरोध कर रही हैं कि एकसाथ अधिक लोगों को इकट्ठा न किया जाये. बैठक में राज्य के सभी विभागों के मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारीगण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










