World Cup 2023 Final: भारत-ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप फाइनल होगा स्पेशल, प्रीतम संग ये सितारे करेंगे परफॉर्म
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Nov 2023 6:36 AM
19 नंबवर यानि रविवार का हर भारतीय दिल थाम कर इंतजार कर रहा है. रविवार को विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. क्लोजिंग सेरेमनी में कई बॉलीवुड सेलेब्स परफॉर्म करेंगे.

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया भिड़ेंगे. मैच को लेकर हर भारतीय उत्साहित है. फाइनल मैच 19 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.

खिताबी मुकाबले में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, कमल हासन, मोहनलाल, वेंकटेश, नागार्जुन और राम चरण शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा कहा जा रहा है कि इसमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल भी मौजूद हो सकते हैं.

बॉलीवुड संगीत निर्देशक प्रीतम, गायिका जोनिता गांधी और कोक स्टूडियो के गुजराती गायक आदित्य गढ़वी पॉपुलर गानों पर परफॉर्म करेंगे.

प्रीतम देवा देवा, केसरिया, लहरा दो, जीतेगा जीतेगा, नगाड़ा नगाड़ा, धूम मचाले जैसे गानों पर परफॉर्म करेंगे. हालांकि ये गाने सुझाव में है और अंतिम क्यूरेशन प्रीतम द्वारा किया जाएगा.

मैच में गानों से चार-चांद लगाने के बाद कई डांस गुप्र भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी परफॉर्मेंस देंगे. बता दें कि टॉस से पहले और पारी के बीच में होने वाले कार्यक्रम में मुंबई के 500 कलाकार बॉलीवुड गानों पर थिरकेंगे.

वर्ल्ड कप मैच में सभी परफॉर्मेंस के लिए एक टाइम स्लॉट दिया गया है. फर्स्ट इनिंग ड्रिंक्स ब्रेक में सिंगर आदित्य गढ़वी अपनी गायिकी का जादू बिखेरेंगे.

वहीं, इनिंग ब्रेक में प्रीतम के अलावा जोनिता, नकाश, अमित, अकासा और तुषार अपने परफॉर्मेंस का जादू चलाएंगे. दूसरे इनिंग ब्रेक में दर्शक लेजर और लाइट शो का लुत्फ उठा सकेंगे.

रजनीकांत ने मीडिया से बातचीत में भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच का अनुभव बताया. उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ”पहले तो मुझे घबराहट महसूस हुई. बाद में जब विकेट गिरते रहे तो सब ठीक हो गया. उस डेढ़ घंटे के दौरान मैं काफी घबराया हुआ था. लेकिन मुझे 100% यकीन है कि (विश्व) कप हमारा है.”

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 19 नवंबर को अहमदाबाद में आईसीसी विश्व कप 2023 फाइनल मैच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद हो सकते हैं. ये भी कहा जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह भी मैच देखने आ सकते है.
Also Read: ICC World Cup 2023: रजनीकांत ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर कर दी भविष्यवाणी! बताया कौन होगा विनर?प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










