Tiger 3 Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हुई ‘टाइगर 3’ की चाल, जानें अबतक की कमाई

Tiger 3 Box Office Day 5: सलमान खान के लिए ये दिवाली बेहद खास थी क्योंकि उनकी फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई. सलमान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म के पांचवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. चलिए आपको बताते है कि कुल कमाई कितनी हुई.

इस साल दिवाली पर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी है. फिल्म को दर्शको से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.

टाइगर 3 को रिलीज हुए पांच दिन हो गए है.मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 169.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. ओपनिंग डे ने 44.50 करोड़ की कमाई की थी.

16 नवंबर को इसमें गिरावट देखी गई और इसकी टोटल कमाई 18.50 करोड़ रुपये हुई. भारत में अब ‘टाइगर 3’ का कुल कलेक्शन 187.65 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, मेकर्स की मानें तो टाइगर 3 ने दुनिया भर में 270 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस किया.

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स पर आधारित टाइगर 3, ब्लॉकबस्टर स्पाई फ्रेंचाइजी में तीसरी प्रविष्टि है. टाइगर 3 ने सलमान खान को अब तक की सबसे बड़ी नाटकीय शुरुआत दी, बॉलीवुड में दिवाली के दिन सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई.

कैटरीना कैफ टाइगर 3 की सफलता पर काफी खुश है. कैटरीना ने कहा, “दर्शकों का उत्साह, जयकार और सीटियां इस त्योहारी सीज़न के दौरान सिनेमाघरों में उनके द्वारा बिताए गए अविश्वसनीय समय को दर्शाती हैं.”

टाइगर 3 रिलीज होने के बाद ऑनलाइन लीक हो गई. फिल्म तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, फिल्मीजिला, मूवीरुलज जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर 3 अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इस संबंध में फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

टाइगर 3 में इमरान हाशमी, रेवती, आशुतोष राणा, रणवीर शौरी, रिद्धि डोगरा और विशाल जेठवा जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. कैट ‘टाइगर 3’ में जोया के रूप में अपने किरदार को दोहराने के लिए तैयार हैं.

टाइगर 3 में सलमान खान अविनाश सिंह उर्फ टाइगर का किरदार निभा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने रोल के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस ली है.
Also Read: Tiger 3 Leaked Online: सलमान खान की टाइगर 3 को रिलीज होते ही लगा तगड़ा झटका, HD में इन साइट्स पर लीक हुई फिल्म
पिछली बार सलमान खान किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई और ये फ्लॉप हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










