Tiger 3 Leaked Online: सलमान खान की टाइगर 3 को रिलीज होते ही लगा तगड़ा झटका, HD में इन साइट्स पर लीक हुई फिल्म

Tiger 3 Movie Review: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित टाइगर 3 में इमरान हाशमी विलेन बने है. अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है.

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी ज्यादा क्रेज फैंस में देखने को मिल रहा है. फिल्म में कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, रणवीर शौरी, रिद्धि डोगरा, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा भी नजर आए है.

इंडिया.टॉक की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की टाइगर 3 रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हो गई है. फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई है. इससे यकीनन कलेक्शन पर असर पड़ेगा.

रिपोर्ट की मानें तो टाइगर 3 एचडी क्वालिटी में टोरेंट साइट्स और टेलीग्राम पर लीक कर दी गई है. प्रभात खबर किसी भी रूप में पायरेसी को बढ़ावा या समर्थन नहीं देता है. इससे पहले भी कई मूवीज पायरेसी का शिकार हो चुकी है.

रिलीज से एक दिन पहले सलमान ने फैंस से आग्रह किया है कि, “हमने टाइगर 3 को बहुत जुनून के साथ बनाया है और जब आप फिल्म देखेंगे तो हम अपने स्पॉयलर को बचाने के लिए आप पर भरोसा कर रहे हैं.

सलमान खान ने आगे लिखा था, स्पॉयलर फिल्म देखने के अनुभव को बर्बाद कर सकते हैं. हमें आप पर भरोसा है कि आप वही करेंगे जो सही है. हम आशा करते हैं कि टाइगर3 हमारी ओर से आपके लिए उत्तम दिवाली उपहार है!!

विक्की कौशल ने टाइगर 3 का रिव्यू देते हुए अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा, “2023 का दिवाली गिफ्ट!!! टाइगर3 कितनी शानदार सवारी है. टाइगर, जोया, आतिश. बहुत-बहुत बधाई सलमान खान, कैटरीना कैफ और मनीष शर्मा.”

बता दें कि ये टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. टाइगर 3 से पहले एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. टाइगर 3, में सलमान और कैटरीना की ऑन-स्क्रीन जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है.

सुनील शेट्टी ने टाइगर 3 को लेकर कहा, “सलमान खान बड़े पर्दे पर रोशनी बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार है. आइए रोशनी के त्योहार को परिवार, हंसी और सिनेमाघरों में सिनेमा के जादू के साथ मनाएं! टाइगर 3 की पूरी टीम को शुभकामनाएं. एक जबरदस्त सफलता.”

टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग टाइगर 3 आज हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई. फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी होगा.
Also Read: Tiger 3 Box Office Collection Day 1: पहले दिन टाइगर 3 पर होगी नोटों की बरसात,दिवाली पर जानें कितनी होगी कमाई!
पिछली बार सलमान खान किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










