Dunki की रिलीज से पहले तीसरी बार माता का आशीर्वाद लेने वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख खान, वायरल हो रहा ये VIDEO
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Dec 2023 3:00 PM
राजकुमार हिरानी की निर्देशित शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म रिलीज से पहले शाहरुख मंगलवार के दिन माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे. बता दें कि इससे पहले भी किंग खान माता के दरबार आशीर्वाद लेने वैष्णो देवी गए थे.

पिछले एक साल में ये तीसरी बार है जब शाहरुख खान माता के दरबार दर्शन करने पहुंचे हैं . पिछले दो बार भी किंग खान अपनी फिल्मों के रिलीज से पहले माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे.

डंकी के रिलीज से पहले शाहरुख माता के दरबार पहुंचे. उनका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो एक काले रंग की पफर जैकेट पहना था और हुडी लगाया हुआ था. उनके साथ बॉडीगार्ड और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी थी.
#WATCH | J&K: Actor Shah Rukh Khan visited Mata Vaishno Devi shrine, earlier today.
— ANI (@ANI) December 12, 2023
(Source: J&K Police) pic.twitter.com/hK3JHvaCG2

शाहरुख पहले भी दिसंबर 2022 में अपनी फिल्म ‘पठान’ के रिलीज के पहले मां वैष्णो के दरबार पहुंचे थे, जिसके बाद उनकी फिल्म ने शानदार 1055 करोड़ की कमाई की थी.

अगस्त 2023 में शाहरुख खान दोबारा अपनी फिल्म ‘जवान’ के रिलीज के पहले वैष्णो देवी पहुंचे थे जिसके बाद उनकी फिल्म ने दुनियाभर में कुल लगभग 1160 करोड़ की बेहतरीन कमाई की थी.

फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं की पिछले दोनों बार की तरह इस बार भी शाहरुख खान की फिल्म माता वैष्णो के आशीर्वाद से 1000 करोड़ के आंकड़े को पार करेगी.

शाहरुख खान की ‘डंकी’ प्यार और दोस्ती के थीम पर आधारित है. इस फिल्म में शाहरुख के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू,विक्की कौशल ,जैसे मशहूर चेहरे भी शामिल हैं.

डंकी’ फिल्म के अब तक कुल 5 ड्रॉप विडियोज आ चुके हैं, जिसमें से कि सबसे हालिया वीडियो सोमवार को रिलीज हुआ है. ये वीडियो फिल्म के ‘ओ माही’ गाने की एक छोटी सी झलक है.

राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी है. फिल्म इसी महीने 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

डंकी को रिलीज होने में अभी एक हफ्ते से ज्यादा का समय है, लेकिन फिल्म का पहला रिव्यू पहले ही आ चुका है. मूवी हब की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, डंकी को फाइव स्टार रेटिंग मिली है.

शाहरुख खान के लिए साल 2023 बेहद ही शानदार रहा है. किंग खान की जनवरी में आई फिल्म ‘पठान’ ने शानदार 1050 की कमाई की थी और सितंबर महीने में आई उनकी ‘जवान’ ने कुल लगभग 1125 करोड़ की कमाई की थी, अब देखना है की क्या ‘डंकी’ इन दोनों के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब हो पाती है.
Also Read: Padmaavat: दीपिका पादुकोण की वजह से शाहरुख खान ने छोड़ी पद्मावत! फिल्म में किंग खान को मिला था ये किरदारप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










