Entertainment News LIVE: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर ने शादी में नाटू-नाटू गाने पर किया जबरदस्त डांस, VIDEO
Entertainment News Live: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर चर्चा में है. फिल्म के प्रमोशन में एक्टर लगे हुए है. इस बीच एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो अपने एक छोटे से फैन के साथ दिख रहे है. एक्टर उसक गिटार पर साइन करते दिखे. वहीं, एक्ट्रेस मानवी गगरू और कॉमेडियन-अभिनेता कुमार वरुण ने मुंबई में शादी कर लिया. शादी की तसवीरें सामने आई थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लगी थी. अब पति-पत्नी के रूप में कपल पहली बार साथ में नजर आए.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर ने नाटू-नाटू गाने पर किया जबरदस्त डांस
यह कहना गलत नहीं होगा कि एसएस राजामौली ने आरआरआर के रोमांचक गीत नाटू-नाटू से हर किसी को प्रभावित करने में कामयाबी हासिल की है. हुक स्टेप्स हों या पेप्पी बीट्स, ट्रैक को दुनिया भर के फैंस से बहुत प्यार मिल रहा है. अब पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर को भी एक शादी में नाटू-नाटू गाने पर डांस करते देखा गया. गोल्डन शिमरी शरारा सेट पहने हनियाम ट्रैक पर थिरक रही थी. आप भी देखें वीडियो.
करीना के साथ दिखे रणबीर कपूर
अक्षय कुमार की सेल्फी ऑनलाइन लीक
Selfiee Moive Leak: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म सेल्फी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को समीक्षकों से अच्छी रेटिंग मिली है. ये पहली बार है, जब अक्षय और इमरान ने किसी फिल्म के लिए साथ काम किया है. अब, सेल्फी जिसमें डायना पेंटी और नुसरत भरुचा भी हैं, रिलीज के कुछ घंटों बाद ही पायरेसी का निशाना बन गई. सेल्फी के ऑनलाइन लीक होने से इसके बिजनेस पर खासा असर पड़ सकता है.
अब्दु रोजिक ने भारत में खोला रेस्तरां
अब्दु रोज़िक को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, लेकिन पूर्व बिग बॉस 16 प्रतियोगी ने कहा है कि वह भारत में रहने के लिए वापस आएंगे. तजाकिस्तान के इस सिंगर ने एक बड़े सरप्राइज का भी इशारा किया और पैपराजी को बताया कि वह मुंबई में एक रेस्टोरेंट खोल रहे हैं.
मानवी ने शेयर की नई फोटोज
भोला को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए