Live Updates

Entertainment News: तुनिशा शर्मा मामले में नया अपडेट, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए शीजान खान

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News: संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल को लेकर नया अपडेट आया है. फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में है. आज मेकर्स फिल्म का पहला लुक जारी करेंगे. वहीं, टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में हर दिन नये खुलासे हो रहे है. बीते दिन एक्ट्रेस की मां वनिता ने प्रेस कांफ्रेंस कर शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाया था. जिसके बाद शीजान के वकील ने कहा था सारे आरोप निराधार है. अब एक्टर की बहन ने कहा है कि सारे आरोपों का जवाब देंगी जो उनके भाई पर लगाए गए है.

विज्ञापन

कृष्णा अभिषेक को देख अपनी हंसी नहीं रोक पायेंगे सलमान

करण जौहर नेऐसे किया नये साल का स्वागत

करण जौहर ने अपनी फिल्मों के सफर को दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उनकी आनेवाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेमकहानी की भी झलक दिख रही है. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा- 2023 एक ऐसा साल होने जा रहा है जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है और बेहद कृतज्ञता के साथ – जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है…सिनेमा!

शीजान खान की बहन ने तोड़ी चुप्पी

इंडिया टीवी से बातचीत में शीजान खान की बहन शफाक नाज ने कहा, “मैं समझती हूं कि इन सभी अटकलों के बीच लोग हमारा पक्ष और हमारी आवाज सुनना चाहते हैं, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाती हूं, जल्द ही सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा और सच्चाई पूरी दुनिया के सामने आएगी. हालांकि मैं कहना चाहूंगी कि शीजान की बड़ी बहन के रूप में मैं स्पष्ट रूप से बहुत तनावग्रस्त और चिंतित हूं. क्योंकि मैं जानती हूं कि कैसे मेरा भाई बिल्कुल निर्दोष है और सभी की तरह तुनिशा के जाने से हिल गया है.”

यहां देख पायेंगे दृश्यम 2

अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अनाउंसमेंट कर दी है कि दृश्यम 2 प्राइम वीडियो स्टोर पर रेंट पर उपलब्ध है. अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए प्राइम वीडियो इंडिया ने लिखा, “वहां से शुरू करने का समय जहां हमने छोड़ा था! दृश्यम 2 अब #PrimeVideoStore पर उपलब्ध है, अभी किराए पर लें!”। फिल्म कुछ ही हफ्तों में सभी सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी.

फरवरी के पहले हफ्ते में शादी कर सकते हैं सिद्धार्थ-कियारा

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा फरवरी के पहले हफ्ते में शादी करेंगे. उनके प्री-वेडिंग फंक्शन कथित तौर पर 4 और 5 फरवरी को होंगे, जिसके दौरान उनके परिवार और प्रियजन मेहंदी, हल्दी और संगीत समारोह मनाएंगे. इस बीच दोनों 6 फरवरी को सात फेरे लेंगे. सिद्धार्थ और कियारा की शाही शादी होगी, जो विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की याद दिलायेगी.

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए शीजान खान

तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी टीवी अभिनेता शीजान खान की पुलिस हिरासत शनिवार को समाप्त हो रही थी. अब इसपर नया अपडेट आया है. 14 दिन की न्यायिक हिरासत में शीजान खान को भेजा गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola