Entertainment News Live: कियारा-सिद्धार्थ की हल्दी की तस्वीरें आई सामने, एकदूजे के प्यार में खोये दिखे कपल

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News Live: बिग बॉस 16 खत्म हो चुका है. एमसी स्टैन इस सीजन के विनर बने है. शिव ठाकरे, प्रियंका चौधरी रनरअप रहे. कल से ही सोशल मीडिया पर एमसी के फैन जश्न मना रहे है. इस सीजन की शानदार सफलता के बाद फराह खान ने एक पार्टी रखी. इसमें कंटेस्टेंट के साथ-साथ कुछ खास मेहमानों ने शिरकत की. वहीं, आज हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक आज वैलेंटाइन्स डे पर उदयपुर में शादी करने जा रहे है. हार्दिक, नताशा, उनके बेटे अगस्त्य पांड्या, क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी औऱ परिवार के अन्य सदस्य मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे.

विज्ञापन

प्रतीक बब्बर ने रिश्ते को ���िया कंफर्म

एक्टर प्रतीक बब्बर अक्सर अपने पर्सनल लाइफ की झलकियां अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते रहते हैं. वैलेंटाइन डे पर अभिनेता ने कंफर्म किया कि वह अभिनेत्री प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे हैं. अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक सिल्हूट साझा करते हुए उन्होंने अपना मैचिंग टैटू फ्लॉन्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा, “पी बी”. तस्वीरें शेयर होते ही वायरल हो गईं.

हिना खान ने ब्वॉयफ्रेंड संग शेयर की तस्वीर

सिद्धार्थ कियारा की ये खूबसूरत तस्वीरें 

राम रहीम के साथ हनीप्रीत ने काटा केक

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाया रहता है. वो इस समय पैरोल पर बाहर है. अब वो एक वीडियो की वजह से फिर चर्चा में आ गया है. इस वीडियो को उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने शेयर किया है. दोनों एकदूजे का हाथ पकड़ कर केक काटते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए हनीप्रीत ने लिखा, ‘आज 10 लाख पूरे होने पर आपकी आभारी! मेरे इंस्टा परिवार को आपके प्यार और पूरी इंगेजमेंट के लिए धन्यवाद! यह देखकर अभिभूत हूं कि हमारा परिवार कितनी तेजी से बढ़ा है! सबसे महत्वपूर्ण बात, मेरे गुरु पापा गुरमीत राम रहीम को कोटि-कोटि धन्यवाद, जिनके बिना कोई भी मील का पत्थर हासिल नहीं किया जा सकता है! आज मैं जो कुछ भी हूं आपकी कृपा और परोपकार के कारण हूं!”

गदर 2 का पहला पोस्टर जारी

सनी देओल और अमीषा पटेल की आनेवाली फिल्म ‘गदर 2: द कथा कंटीन्यूज़’ (Gadar 2) के मेकर्स ने पहली तस्वीर जारी कर दी है. सनी देओल और अमीषा पटेल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “क्या आप तारा सिंह और सकीना की इस महाकाव्य प्रेम कहानी को एक बार फिर से देखने के लिए तैयार हैं? गदर 2 11 अगस्त 2023 को रिलीज़ हो रही है.” गदर 2 की घोषणा के बाद से प्रशंसक तारा सिंह और सकीना को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं.

लगान अभिनेता जावेद खान अमरोही का निधन

बॉलीवुड अभिनेता जावेद खान अमरोही का मंगलवार को निधन हो गया. उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई. इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी तरह-तरह के किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन किया. बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय अभिनेता को सांस लेने की बीमारी से पीड़ित थे और पिछले एक साल से बिस्तर पर थे. जावेद खान को सांताक्रूज के सूर्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उनके दोनों फेफड़े फेल हो जाने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola