'रामायण' में रावण बनेंगे 'रॉकी भाई' यश! ये एक्टर बनेंगे राम, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Jan 2023 1:18 PM
केजीएफ स्टार यश के चाहने वाले कम नहीं है. केजीएफ 3 का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है. इस बीच खबर आ रही है कि एक्टर फिल्म रामायण में रावण बनेंगे.

केजीएफ स्टार यश के फैंस के लिए गुडन्यूज है. यश अब एक किरदार में दिखेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नितेश तिवारी और मधु मंटेना के निर्देशन में बनने वाली ‘रामायण’ में वो रावण बनेंगे.

पिंकविला के एक करीबी सूत्र ने बताया कि यश, मधु मंटेना और नितेश तिवारी की रामायण में रावण की भूमिका निभा सकते हैं. सूत्र ने बताया कि यश के दिमाग में एक निश्चित दृष्टि है और वह एक शानदार भूमिका करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कई स्क्रिप्ट फाइनल किया है और इसमें एक रामायण है.

सूत्र के मुताबिक, यश फिल्म के प्री-विज़ुअलाइजेशन से बेहद प्रभावित हैं और टीम के साथ चर्चा में लगे हुए हैं. अगले दो महीनों के भीतर वह अपने अगले प्रोजेक्ट पर फैसला लेंगे. बता दें कि इसमें भगवान राम का रोल रणबीर कपूर निभा सकते है, ऐसी चर्चा हो रही है.

पहले कहा जा रहा था कि इसमें रावण के रोल में ऋतिक रोशन दिखने वाले थे. लेकिन अब यश का नाम आ रहा है. अब देखना होगा कि क्या सच में यश, रावण बनेंगे. वहीं, इसमें सीता का किरदार कौन निभाएंगी, इसपर अभी तक कोई जानकारी नहीं है.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो यश एक कंप्लीट फैमिली मैन है. वो अक्सर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तसवीरें शेयर करते रहते है. उनके इंस्टा पर उनकी वाइफ की कई फोटोज मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










