Live Updates

Holi 2023 Updates: कियारा और सिद्धार्थ ने शादी के बाद सेलिब्रेट की पहली होली, शेयर की खास तसवीर,PIC VIRAL

Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Mar 2023 6:36 AM

विज्ञापन

आज होली का त्योहार है. ऐसे में देश के सभी लोगों के लिए ये दिन काफी खास होने वाला है. आपकी होली अच्छे से फिल्मी स्टाइल में गुजरे, इसलिए आज हम आपको स्टार्स की कुछ स्टाइलिंग टिप्स देंगे, जिसे फॉलोकर आप पूरी पार्टी में सबसे ज्यादा चमकेंगे. इसके अलावा बॉलीवुड स्टार्स की बात करें तो इस बार कई बॉलीवुड कपल है, जो शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ होली के त्योहार को मनाएंगी, इसमें कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम सबसे ऊपर है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट तो बेटी राहा के साथ होली सेलिब्रेशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

शहनाज गिल ने खेली होली

https://www.instagram.com/reel/CpfVwOvjWoV/

आलिया भट्ट ने फिल्म के सेट से शेयर को फोटो

सौंदर्या ने खेली होली

https://www.instagram.com/reel/CpfP-_uAZG_/

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की होली

तुनिषा शर्मा की मां की बिगड़ी तबीयत

ईटाइम्स से बात करते हुए तुनिषा शर्मा के मामा पवन शर्मा ने कहा, “मेरी बहन अभी भी पूछती है कि ‘क्या तुनिषा सेट से घर आ गई है? क्या पैकअप हो गया है?’. वह ठीक नहीं है. दो बार हाई स्ट्रेस के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पहली बार डॉक्टरों ने उसे एक दिन बाद घर जाने दिया. लेकिन घर वापस आने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे फिर से भर्ती करना पड़ा. कल भी उसे ड्रिप लगाई गई थी. उसे हर रात नींद की दो गोलियां खानी पड़ती हैं. हम उसकी हेल्थ को लेकर बहुत डरे हुए हैं.”

प्रियंका चौधरी की होली

सलमान खान ने दी होली की बधाई

धरने पर बैठे सिद्धू मूसेवाला के पिता

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह कांग्रेस नेताओं के साथ मंगलवार को पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे. उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘पिछले 10 महीनों में मैं कई बार पुलिस और प्रशासन के पास गया. मुझे आश्वासन दिया गया था. लेकिन यहां जो हो रहा है वह मेरे बच्चे की हत्या को ढकने के लिए किया जा रहा है. मेरे हिस्से में कुछ नहीं आ रहा है. इसलिए मुझे विधानसभा आना पड़ा.’

सिद्धू मूसवाला के पिता ने आगे कहा, ‘सीबीआई को मामले की जांच करनी चाहिए… ये गैंगस्टर कौन है (मामले में गिरफ्तार), ये सिर्फ गुर्गे हैं. उन्होंने पैसे लिए और उसे गोली मार दी. मास्टरमाइंड, जिसने मेरे बेटे को निशाना बनाया, गोल्डी बरार के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है?’ उन्होंने कहा कि गोइंदवाल जेल में दोनों आरोपियों की हत्या सबूतों को खत्म करने की साजिश का हिस्सा थी.

कियारा आडवाणी ने शेयर की होली की फोटोज

सुकेश ने जैकलीन को लिखा पत्र

सुकेश चंद्रशेखर ने होली के मौके पर जैकलीन को एक लेटर लिखा है. इसमें उन्होंने अदाकारा को होली की शुभकामनाएं दी है. पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने सबसे पहले अपने मीडिया मित्रों, परिवार, समर्थकों, नफरत करने वालों, दोस्तों और अपने सभी दुश्मनों और कानूनी टीम को होली की शुभकामनाएं दीं. फिर उन्होंने जैकलीन को विश किया और लिखा, ‘मैं भी सबसे शानदार इंसान, द अमेजिंग, मेरी एवर-ब्यूटीफुल जैकलीन को होली की शुभकामनाएं देता हूं. इस दिन, रंगों का त्योहार, मैं आपसे वादा करता हूं, जो रंग फीके या गायब हो गए हैं, उन्हें 100 गुना गुना करके आपके पास वापस लाया जाएगा. इस साल पूरी चमक और चमक में, मेरा स्टाइल… मैं इसे सुनिश्चित करूंगा और यह मेरी जिम्मेदारी है. तुम्हें पता है कि मैं हर हद तक जाऊंगा, तुम्हारे लिए मेरी बेबी… आई लव यू माय बेबी, मुस्कुराते रहो. आप अच्छी तरह जानते हैं कि आप मेरे लिए क्या मायने रखते हैं और आप मेरे लिए कितना मायने रखते हैं. लव यू माय प्रिंसेस, मिस यू लोड, माय बी…मेरी बोम्मा। मेरा प्यार। मेरे जैकी.”

होली के गाने

होली का त्योहार बॉलीवुड फिल्मों में खूब दिखाया गया है, जिसमें शोले, राम लीला, टॉयलेट: एक प्रेम कथा जैसी फिल्में शामिल है. चलिए आपको बताते है वो 7 फिल्में जिनमें जबरदस्त तरीके से होली खेली गई. इन्हें आप एक बार फिर से होली पर देख सकते है. फिल्म ये जवानी है दीवानी का गाना ‘बलम पिचकारी’ काफी पॉपुलर हुआ था. ये गाना आज भी लोग काफी चाव से होली पर सुनते है. ये मूवी सुपरहिट रही थी. रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण की ये फिल्म आप एक बार फिर से देख सकते है. बागबान का ‘होली खेले रघुवीरा’ लोगों का फेवरेट गाना है. अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी इस फिल्म में अपने परिवार के साथ होली एंजॉय करते है. पूरे परिवार के साथ ये मूवी आप देख सकते है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है. कपल ने बीते 7 फरवरी को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में एक दूसरे संग सात फेरे लिए. अब ये स्टार्स इस बार एक दूसरे संग पहली होली सेलिब्रेट करेंगे. सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी ने भी क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी की है. रोमांटिक कपल ने खंडाला में एक दूसरे संग सात फेरे लिए. ऐसे में वेडिंग के बाद पहली बार एक्ट्रेस अपने ससुराल वालों के साथ होली मनाएंगी. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बीते 14 अप्रैल 2022 को एक दूसरे संग शादी की. अब कपल एक बेटी के प्राउड पेरेंट्स भी है. कपल की ये पहली होली, जब दोनों अपनी बेटी संग गुलाल लगाएंगे

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola