Don 3: कियारा आडवाणी नहीं इस एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे रणवीर सिंह! ‘डॉन 3’ में होगा जबरदस्त धमाका

Updated:
विज्ञापन
Don 3: कियारा आडवाणी नहीं इस एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे रणवीर सिंह! ‘डॉन 3’ में होगा जबरदस्त धमाका

Don 3: रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 की घोषणा कुछ दिन पहले हो गई थी. रणवीर के फैंस उन्हें डॉन 3 में देखने के लिए काफी उत्साहित है. खबरें है कि कियारा आडवाणी को अप्रोच किए जाने की अटकलें थी. लेकिन अब कृति सेनन का नाम सामने आया है.

विज्ञापन
undefined

डॉन 3 में शाहरुख खान नहीं बल्कि रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. खबरें थीं कि कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका निभाएंगी, लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो इसमें कृति सेनन की एंट्री हो गई है.

undefined

कृति सेनन का एक वीडियो वारल हुआ था, जिसमें वो फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी से मिलते दिखी थी. जिसके बाद कयास लगने लगे कि वो डॉन 3 में काम करेगी. हालांकि इस खबर पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है.

undefined

एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित रणवीर सिंह की डॉन 3, जनवरी 2025 में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है.

undefined

शाहरुख खान की डॉन 2006 में रिलीज हुई थी. फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अमिताभ बच्चन की 1978 में इसी नाम से रिलीज हुई फिल्म का आधिकारिक रीमेक थी. शाहरुख की फिल्म डॉन का दूसरा पार्ट 2011 में रिलीज हुआ था.

undefined

फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को लेकर कहा था, मैं इसे आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं. मेरा मतलब है कि रणवीर अद्भुत हैं, वह इस भूमिका के लिए महान हैं. जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं, वह भी इस भूमिका के लिए वास्तव में उत्साहित और वास्तव में घबराए हुए हैं कि वह कुछ बड़े पदों पर काम करेंगे.

undefined

डॉन 3 में फैंस रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी को ना देखकर काफी दुखी होंगे. वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा के पास कई सारे प्रोजेक्ट है. गेम चेंजर नामक फिल्म के लिए फिर से राम चरण के साथ मिलकर काम किया है.

undefined

ऐसी खबरें आई हैं कि कियारा आडवाणी वॉर 2 में नजर आएंगी. फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं. हालांकि मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

undefined

हाल ही में कियारा, कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया था. फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते है. इसका प्रीमियर सितंबर 2023 के अंत में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर होगा.

undefined

फिल्मों के अलावा कियारा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है. कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी हो गई है. फैंस दोनों को किसी फिल्म में देखने के लिए बेताब है.

undefined

कृति सेनन पिछली बार फिल्म आदिपुरुष में नजर आई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही विवाद में पड़ गई थी. इसमें कृति माता जानकी के किरदार में नजर आई थी. अगर कृति डॉन 3 में काम करेगी तो, ये पहली बार होगा कि वो और रणवीर सिंह स्क्रीन साथ में साझा करेगी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola