Bollywood News Updates: न्यूड फोटोशूट विवाद में रणवीर सिंह का बयान दर्ज, शहनाज गिल की नयी फिल्म का ऐलान
Bollywood News LIVE Updates: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 से सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू बाहर हो गए. अबतक शो से एरिका पैकर्ड, अनेरी वजानी, शिवांगी जोशी और सृति झा बाहर हो चुके है. वहीं, सुष्मिता सेन और एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सुष्मिता-रोहमन को मुंबई के सांताक्रूज में क्लिक किया गया. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…
शहनाज गिल की नयी फिल्म का ऐलान
शहनाज गिल की नयी फिल्म का ऐलान हो गया है. उन्होंने इससे जुड़ा एक प्रोमो जारी किया है. इस फिल्म में वो जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं.
Koffee With Karan 7 Promo
पंजाब के मंत्री ने इम्तियाज अली से की मुलाकात
पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने सोमवार को बताया कि उन्होंने फिल्मकार इम्तियाज अली से मुलाकात की. राज्य के सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री अरोड़ा ने ट्विटर पर निर्देशक के साथ तस्वीरें साझा कर लिखा, ‘‘जब हम मिले (जब वी मेट). बॉलीवुड के निर्देशक, निर्माता एवं लेखक के साथ चंडीगढ़ के मेरे कार्यालय में बैठक की. सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य में फिल्मों के जरिए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के प्रयासों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।.
साजिद खान की फिल्म ‘100%’ में नजर आएंगे जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, अभिनेत्री नोरा फतेही और शहनाज़ गिल फिल्म निर्माता साजिद खान की अगली फिल्म ‘100%’ में नजर आएंगे. निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. ”प्यार, शादी, परिवार ” के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज़ के प्रमुख भूषण कुमार और अमर बुटाला कर रहे हैं.
सोनाली फोगाट हत्या मामले पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कही ये बात
सोनाली फोगाट हत्या मामले पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, 5 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी बातचीत हुई है. इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट हरियाणा DGP को भेज दी है. अगर बाद में लगा तो हम इस मामले को CBI को ट्रांसफर कर देंगे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए