Akshay Kumar ने पान मसाला के नए ऐड पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने विज्ञापन को शूट करना...

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म मिशन रानीगंज को लेकर नहीं बल्कि पान मसाले के एक ऐड को लेकर चर्चा में है. इस ऐड में वो शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ नजर आ रहे हैं. जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. अब इसपर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन
undefined

अक्षय कुमार के लेटेस्ट पान मसाला ऐड ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है. हालांकि पिछले साल एक्टर ने फैंस द्वारा आलोचना करने पर पिछले साल पान मसाला के ब्रांड एंबेसडर का पद छोड़ दिया था.

undefined

हालांकि अक्षय कुमार लेटेस्ट पान मसाला के ऐड को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गया. इस ऐड में उनके साथ शाहरुख खान और अजय देवगन है. सोशल मीडिया पर ऐड वायरल होने के बाद एक्टर को यूजर्स ट्रोल करने लगे.

undefined

ट्रोल होने पर अक्षय कुमार ने इसपर चुप्पी तोड़ी है और अपनी सफाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ये विज्ञापन 13 अक्टूबर 2021 को शूट किया गया था. तब से ही मैंने ऐड को शूट करना बंद करने की घोषणा की थी.’

undefined

अक्षय कुमार ने आगे लिखा, ‘तब से मेरा इस ब्रांड से कोई लेना देना नहीं है. वो कानूनी तौर पर पहले शूट किए गए विज्ञापनों को अगले महीने के अंत तक चला सकते हैं.’

undefined

2022 में भारी विरोध का सामना करने के बाद अक्षय ने पान मसाला के ब्रांड एंबेसडर के रूप में पद छोड़ दिया था. उन्होंने उस समय एक्स पर लिखा था, मुझे खेद है. मैं आपसे, मेरे सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं. पिछले कुछ दिनों में आपकी प्रतिक्रिया ने मुझ पर गहरा प्रभाव डाला है.

undefined

अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर रही है.

undefined

अक्षय कुमार मिशन रानीगंज के बाद, वेदत मराठे वीर दौडले सात में दिखाई देंगे, जो सोरारई पोटरू की एक अनाम रीमेक है.

undefined

अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े मियां छोटे मियां में दिखाई देंगे. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित है. अक्सर दोनों साथ में अपनी वीडियोज पोस्ट करते रहते है.

undefined

अक्षय ने अजय देवगन और करीना कपूर के साथ सिंघम अगेन में अपनी कैमियो भूमिका के लिए फिल्मांकन शुरू कर दिया है. एक्टर पहले भी रोहित शेट्टी की फिल्म में काम कर चुके है.

Also Read: Singham Again में दुश्मन को मिटाने में अजय देवगन का साथ देंगे ये 5 स्टार्स, इतने करोड़ में शूट होगा क्लाइमेक्स
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola