AI ने किया कमाल, Amitabh Bachchan की बना दी ये जबरदस्त तसवीर, Instagram पर फैंस के आए ऐसे कमेंट्स

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कई मजेदार चीज फैंस से शेयर करते है. हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट की, जिसपर फैंस का ध्यान अटक गया. तसवीर पर यूजर्स ते खूब सारे कमेंट आ रहे है.

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी AI से बनी तसवीर पोस्ट की है. तसवीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, एआई जिंदाबाद. बिग बी की ये फोटो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

अमिताभ बच्चन के फोटो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप एआई से बेटर लगते है. एक यूजर ने लिखा, यह लगभग पेंटिंग जैसा ही दिखता है. एक यूजर ने लिखा, रियल इज बॉस.

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने बताया कि लगभग 33 सालों के बाद एक्टर ने 170 के लिए साउथ स्टार रजनीकांत के साथ जोड़ी बनाई है. फिल्म की शूटिंग के पहले दिन से एक एक तस्वीर साझा करते हुए, अभिनेता ने लिखा, इस क्षण को बड़ा करने का प्रयास कर रहा हूं. 33 साल बाद द थलाइवर के साथ काम का पहला दिन. रजनीकांत सर.

पिछले एक महीने से अमिताभ अपनी चोट से उबर रहे हैं. एक्टर ने मार्च में खुलासा किया था कि हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई थी. जिसके बाद शूटिंग रद्द कर दी गई, डॉक्टर से सलाह दी गई थी.

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित प्रोजेक्ट के में बिग बी, दीपिका पादुकोण और प्रभाष के साथ नजर आएंगे. इसे विभिन्न स्थानों पर हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया है.

अमिताभ बच्चन वह रिभु दासगुप्ता की अगली कोर्टरूम ड्रामा फिल्म सेक्शन 84 में भी नजर आएंगे. हालांकि इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्म गणपत में नजर आए थे, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के दादा बने थे. फिल्म में कृति सेनन भी थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली.

अमिताभ बच्चन क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 में नजर आ रहे, जिसका प्रीमियर 14 अगस्त, 2023 को हुआ था. यह हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर आता है.

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने इसी महीने अपना 81वां जन्मदिन मनाया है. इस दौरान उनके परिवार के साथ आधी रात के जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गईं.
केबीसी में उनका बर्थडे खास तरीके से मनाने पर बिग बी ने दर्शकों और केबीसी को धन्यवाद दिया था. उन्होंने कहा, और कितना रुलाएंगे आप, अब बस करदो. मैं सब को टिशू देता हूं, आज मेरी बारी आगे. अभिनेता ने यह भी कहा, “इस मंच में हमारा जो जन्मदिन मनाया जाता है वो सबसे उत्तम है.
Also Read: Singham 3: ‘सिम्बा’ के धांसू अवतार में नजर आए रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी बोले- हम सबका फेवरेट…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










