Singham 3: ‘सिम्बा’ के धांसू अवतार में नजर आए रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी बोले- हम सबका फेवरेट…

Updated:
विज्ञापन
Singham 3: ‘सिम्बा’ के धांसू अवतार में नजर आए रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी बोले- हम सबका फेवरेट…

Singham 3: सिंघम 3 इन दिनों सुर्खियों में है. फिल्म से दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ का लुक जारी कर दिया गया है. अब रणवीर सिंह का भी लुक रिवील हो गया है, जो ‘सिम्बा’ के धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं. पोस्टर पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

सिंघम 3 से रणवीर सिंह का लुक जारी कर दिया गया है. पोस्टर में रणवीर धांसू लुक में दिख रहे हैं और उन्होंने पुलिस वर्दी पहनी है. पोस्टर में भगवान नृसिंह अवतार की झलक नजर आ रही है.

undefined

रणवीर सिंह ने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, सबसे नटखट, सबसे निराला, आला रे आला, सिंबा आला. वहीं, रोहित शेट्टी ने लिखा, हम सबका फेवरेट. नटखट सिम्बा वापस आ गया.

undefined

पोस्टर शेयर करते ही ये इंटरनेट पर वायरल होन लगा. एक यूजर ने लिखा, फिल्म का इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, फिल्म का इंतजार है. एक और यूजर ने लिखा, सिम्बा के लुक में छा गए आप.

undefined

टाइगर श्रॉफ का भी फिल्म से लुक रिवील हो चुका है, जिसमें वो आग से घिरे दिखे थे. उनके किरदार का नाम एसीपी सत्या है.

undefined

रोहित शेट्टी ने नवरात्रि के पहले दिन के अवसर पर दीपिका पादुकोण का लुक जारी किया था. रोहित ने खुलासा किया कि दीपिका उनके पुलिस जगत में सबसे ‘क्रूर और हिंसक’ पुलिसकर्मी यानी लेडी सिंघम का किरदार निभाएंगी.

undefined

सिंघम 3 में अजय देवगन एक बार फिर से बाजीराव सिंघम के रोल में नजर आएंगे. ऐसी अफवाह है कि अर्जुन कपूर फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं लेकिन रोहित ने अभी तक दावों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है.

undefined

करीना कपूर सिंघम 3 में अजय देवगन की पत्नी का रोल प्ले करेंगी. हाल ही में सेट से उन्होंने फोटो शेयर की थी. फिल्म में श्वेता तिवारी की भी काफी अहम भूमिका है.

undefined

पिछले साल फिल्म सर्कस के प्रमोशन के दौरान रोहित शेट्टी ने अनाउंस किया था कि दीपिका लेडी सिंघम बनेंगी. इसपर रोहिच ने कहा था, हम अगली बार सिंघम बना रहे हैं.

undefined

रोहित ने कहा, हर कोई मुझसे पूछता रहा कि मेरे ब्रह्मांड में महिला पुलिसकर्मी कौन है. मैं पुष्टि कर दूं कि दीपिका पादुकोण सिंघम 3 में लेडी सिंघम, महिला पुलिसकर्मी होंगी. हम अगले साल शूटिंग शुरू करेंगे.

undefined

हाल ही में दीपिका पादुकोण अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह के साथ कॉफी विद करण 8 में नजर आई थी. इस एपिसोड की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई.

Also Read: Koffee With Karan 8: रणवीर-दीपिका वाले एपिसोड को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola