उत्तर प्रदेश के वाराणसी में तीन लाख रुपये घूस लेते इंजीनियर गिरफ्तार
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 16 Sep 2022 11:44 PM
बनारस रेल इंजन कारखाना के एक इंजीनियर को सीबीआई ने तीन लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पूर्व सूचना के आधार पर इंजीनियर की गिरफ्तारी हुई है. सीबीआई की टीम इंजीनियर को कोर्ट में पेश करेगी और मामले की पूरी छानबीन के लिए रिमांड की मांग करेगी.
वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना (बीएलडबल्यू) के सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. दिल्ली से आयी सीबीआई की टीम के अनुसार बीएलडब्ल्यू के सीनियर सिविल इंजीनियर के खिलाफ शिकायत मिली थी. इस आधार पर इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
आरोप है कि इंजीनियर ने एक ठेकेदार का बिल पास करने के लिए तीन लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी. शिकायत के आधार पर सीबीआई ने योजना बनायी. इसे अमलीजामा पहनाते हुए 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपी को लखनऊ स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










