पश्चिम बंगाल में सातवें चरण में 5वीं पास भी ठोक रहा ताल, ADR की रिपोर्ट

बंगाल के सातवें चरण में चुनाव लड़ने वाले 284 उम्मीदवारों में 143 (50 प्रतिशत) ने अपनी शैक्षिक योगिता 5वीं और 12वीं के बीच बतायी है. 134 (47 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट बतायी है.
कोलकाता (अदिति सिंह) : पश्चिम बंगाल में छह चरणों का मतदान हो चुका है. सातवें चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को है. इस चरण के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम पांच बजे तक थम गया. सातवें चरण के लिए भी पार्टियों और उम्मीदवारों ने अपनी जीत के लिए एड़ी चोटी का जोड़ लगा दिया है. मतदाताओं से बड़े-बड़े वादे किये गये हैं. आइए, एक नजर डालते हैं उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पर.
आम जनता अपने क्षेत्र के हर उम्मीदवार की योग्यता की जानकारी नहीं ले सकती. इसलिए चुनाव आयोग ने ऐसी व्यवस्था की है कि उम्मीदवार खुद बताये कि वह कितना पढ़ा-लिखा है. उसका आपराधिक रिकॉर्ड क्या है, ताकि मतदाता मतदान करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर सके कि उनका बहुमूल्य वोट सही उम्मीदवार को जा रहा है या नहीं.
वेस्ट बंगाल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) मिलकर बंगाल के चुनावों में उम्मीदवारों के एफिडेविट (हलफनामा) के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार करता है. इसमें उम्मीदवारों की उम्र से लेकर शिक्षा और आपराधिक रिकॉर्ड तक के बारे में विस्तार से बताया जाता है.
Also Read: अब तक के सबसे अमीर उम्मीदवार लड़ रहे हैं सातवें चरण में चुनाव, जानें कितनी है औसत संपत्ति
एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि बंगाल के सातवें चरण में चुनाव लड़ने वाले 284 उम्मीदवारों में 143 (50 प्रतिशत) ने अपनी शैक्षिक योगिता 5वीं और 12वीं के बीच बतायी है. 134 (47 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट बतायी है. वहीं, छह उम्मीदवार के पास डिप्लोमा की डिग्री है. एक उम्मीदवार ने कहा है कि वह साक्षर है.
एडीआर की रिपोर्ट पर नजर डालेंगे, तो पायेंगे कि 1 उम्मीदवार साक्षर, 2 पांचवीं पास हैं, तो 36 आठवीं और 55 प्रत्याशी 10वीं पास हैं. 12वीं पास उम्मीदवारों की संख्या 50 है. 55 ने स्नातक तक की पढ़ाई की है. 33 ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं. पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई करने वाले 43 लोग चुनाव लड़ रहे हैं. 3 के पास डॉक्टरेट की डिग्री है, तो अन्य डिग्रीधारी 6 लोग भी चुनाव लड़ रहे हैं.
Also Read: बंगाल में सरकार TMC की बने या BJP की, सबको फ्री में कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी के संबोधन से पहले हुआ ये बड़ा एलान
बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच 8 चरणों में चुनाव कराये जा रहे हैं. छह चरणों (27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल एवं 22 अप्रैल) के मतदान संपन्न हो चुके हैं. शेष 2 चरणों की वोटिंग 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगी. मतगणना 2 मई को करायी जायेगी.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




