ePaper

धनबाद और हजारीबाग में ED की Raid, बालू कारोबारियों के कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी, जानें पूरा मामला

Updated at : 05 Jun 2023 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद और हजारीबाग में ED की Raid, बालू कारोबारियों के कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी, जानें पूरा मामला

झारखंड में ईडी की फिर एक बार दबिश जारी है. बता दें कि राज्य के धनबाद और हजारीबाग जिले में सोमवार की सुबह ईडी के अधिकारी कई कारोबारियों के आवास पर कार्रवाई कर रहे है. ईडी की टीम धनबाद के बालू कारोबारी जगनारायण सिंह सहित कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

ED Raid In Jharkhand: झारखंड में ईडी की फिर एक बार दबिश जारी है. राज्य के धनबाद और हजारीबाग जिले में सोमवार को अहले सुबह ईडी के अधिकारी कई कारोबारियों के आवास आ पहुंचे. ईडी की टीम बालू कारोबारी जगनारायण सिंह सहित कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि ईडी की टीम धनबाद में कारोबारी जग नारायण सिंह, सुरेन्द्र जिंदल, अशोक जिंदल और कुंज सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर रहे है. यह छापेमारी कुल पांच जगहों पर चल रही है. सिटी सेंटर, सिंदरी, चंचनी कॉलोनी धईया, पॉलीटेक्निक रोड, धीरेंद्रपुरम धईया और धईया के ऑफिस और आवास पर यह छापेमारी चल रही है.

औरंगाबाद के सैंड माइनिंग से जुड़े मामले में छापेमारी

ईडी के अधिकारियों ने घर के भीतर किसी के आने और घर से किसी के जाने से रोक लगा दी है और दस्तावेजों को खंगाल रहे है. इसके अलावा हजारीबाग झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव संजय सिंह के हजारीबाग मिशन रोड स्थित आवास पर सोमवार सुबह 7:00 बजे से ईडी की टीम छापामारी कर रही है. बिहार औरंगाबाद डेहरी ऑन सोन समेत कई जिलों में बालू कारोबार को लेकर छापामारी की गई है. ईडी की टीम पूरे घर की तलाशी ले रही है. बाहर में पुलिस बल तैनात है घर के मेन गेट को बंद कर दिया गया है.

बिहार और बंगाल में भी चल रही है छापेमारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा यही कि यह पूरी छापेमारी बिहार के औरंगाबाद के सैंड माइनिंग से जुड़े मामले में हो रही है. हालांकि, ईडी के अधिकारी अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे है. बताया यह भी जा रहा है कि रांची ईडी की टीम यह छापेमारी करने के लिए सोमवार की सुबह धनबाद और हजारीबाग में कई बालू कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. बताया यह भी जा रहा है कि बिहार के औरंगाबाद और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी छापेमारी चल रही है.

अपडेट जारी है…

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola