Durga Puja 2023 Ranchi Pandal: काल्पनिक मंदिर होगा आकर्षण का केंद्र, ओसीसी क्लब में बनेगा ये पंडाल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Durga Puja 2023 Ranchi Pandal: ओसीसी क्लब व पूजा समिति बांग्ला स्कूल ओल्ड कमिश्नर कंपाउंड काल्पनिक मंदिर के ऊपर रंगोली को दिखायेगा. पंडाल का निर्माण बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है. वह लोग पिछले कई माह से यह कार्य कर रहे हैं.

विज्ञापन

Durga Puja 2023 Ranchi Pandal: ओसीसी क्लब व पूजा समिति बांग्ला स्कूल ओल्ड कमिश्नर कंपाउंड काल्पनिक मंदिर के ऊपर रंगोली को दिखायेगा. रंगोली को देश में अलग-अलग प्रांत में अलग-अलग नाम से जाना जाता है. बंगाल में अल्पना, तमिलनाडु में कोल्लम, राजस्थान में मांडना और केरल में कोल्लम सहित अन्य जगहों पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है. परंपरागत रूप से रंगोली फर्श या घर के प्रवेश द्वारों पर बनायी जाती है. ऐसा माना जाता है कि यह घर और परिवार में सौभाग्य और समृद्धि लाती है और मेहमानों का स्वागत करती है.

विभिन्न आकृतियों की रंगोली बनेगी

पंडाल के अंदर और बाहर विभिन्न आकृतियों की रंगोली बनायी जायेगी, जो आकर्षण का केंद्र होगी. इसके अलावा यहां की विद्युत साज-सज्जा भी खास होगी. वहीं मीना बाजार भी लगाया जायेगा, जहां खाने-पीने के स्टॉल लगे रहेंगे. इसके अलावा बच्चों और बड़ों के लिए झूला लगाया जायेगा.

बंगाल के कारीगर बना रहे हैं पंडाल

पंडाल का निर्माण बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है. वह लोग पिछले कई माह से यह कार्य कर रहे हैं. पंडाल की ऊंचाई 35 फीट, लंबाई 110 फीट और चौड़ाई 90 फीट है. पंडाल की कुल लागत 26 लाख रुपये है.क्लब की ओर से मां की सुंदर प्रतिमा तैयार की जा रही है, जो पूरी तरह मिट्टी से बनी है. इसकी कारीगरी देखने लायक होगी. मां दुर्गा की प्रतिमा की ऊंचाई 14 फीट है और इसका निर्माण स्थानीय मूर्तिकार अजय पाल कर रहे हैं.

महानवमी के दिन लगाया जायेगा भोग : महानवमी के दिन मां को खिचड़ी का भोग और शाम में 56 प्रकार का भोग लगाया जायेगा. प्रसाद स्वरूप इसे 601 रुपये में उपलब्ध कराया जायेगा. जो श्रद्धालु इसे लेना चाहेंगे,उन्हें यह उपलब्ध कराया जायेगा. इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए भोग की भी व्यवस्था की गयी है. वहीं समिति के द्वारा 10 रुपये की सहयोग राशि में लॉटरी का आयोजन किया जा रहा है, जिसका ड्रॉ विजयादशमी के दिन, रात में पूजा प्रांगण परिसर में किया जायेगा. समिति विजयादशमी को स्थापित घट का विसर्जन करेगी. फिर अगले दिन विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जायेगी. समिति के द्वारा इस वर्ष दुर्गापूजा महोत्सव के लिए 37 लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं.

हर वर्ष अलग थीम पर बनता है पंडाल : पूजा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि क्लब की ओर से हर वर्ष अलग-अलग थीम पर पंडाल बनाया जाता है, जो भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है. यहां होनेवाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए पंडाल का पट दो दिन पूर्व ही खोल दिया जाता है, जिससे भक्त बिना भीड़भाड़ के भी पंडाल का अवलोकन कर सकें.

किस वर्ष कितना खर्च

  • 2022– 28 लाख

  • 2021-सात लाख

  • 2020-पांच लाख

  • 2019-24 लाख

  • 2018-22 लाख

शारदीय नवरात्रि 8 या 9 दिन ? (8 or 9 Days Shardiya navratri vrat )

इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 और समापन 23 अक्टूबर 2023 को होगा. 24 अक्टूबर को विजयादशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन होगा. ऐसे में शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिन मनाए जाएंगे. इस साल किसी भी तिथि का क्षय नहीं है. शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में तिथि का घटना अशुभ माना जाता है.

शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना मुहूर्त (Shardiya Navratri 2023 Kalash sthapana Muhurat)

  • पंचांग के अनुसार अनुसार शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 को रात 11.24 मिनट पर शुरू होगी 16 अक्टूबर 2023 को प्रात: 12.03 मिनट पर समाप्त होगी.

  • नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर मंत्रों उच्चार, वैदिक अनुष्ठानों के साथ कलश में मां दुर्गा का आव्हान किया जाता है, इसे घटस्थापना कहते है. घटस्थापना शुभ मुहूर्त में ही की जाती है, इससे मां दुर्गा 9 दिन तक घर में वास करती हैं.

  • कलश स्थापना मुहूर्त – सुबह 11.44 – दोपहर 12.30 (15 अक्टूबर 2023)

शारदीय नवरात्रि 2023 कैलेंडर (Shardiya Navratri 2023 Calender)

  • 15 अक्टूबर 2023- मां शैलपुत्री की पूजा

  • 16 अक्टूबर 2023- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

  • 17 अक्टूबर 2023- मां चंद्रघंटा की पूजा

  • 18 अक्टूबर 2023- मां कूष्मांडा की पूजा

  • 19 अक्टूबर 2023- मां स्कंदमाता की पूजा

  • 20 अक्टूबर 2023- मां कात्यायनी की पूजा

  • 21 अक्टूबर 2023- मां कालरात्रि की पूजा

  • 22 अक्टूबर 2023- मां सिद्धिदात्री की पूजा

  • 23 अक्टूबर 2023- मां महागौरी की पूजा

  • 24 अक्टूबर 2023- विजयदशमी (दशहरा)

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola